ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » इटावा विधायक मुकुल यादव ने थानाध्यक्ष के खिलाफ सदन में कार्रवाई की रखी मांग

इटावा विधायक मुकुल यादव ने थानाध्यक्ष के खिलाफ सदन में कार्रवाई की रखी मांग

UP News

UP News: विधान परिषद सदस्य मुकुल यादव ने हाल ही में विधान परिषद सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोप में भरथना थाना के थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग सदन में रखी।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, जसवंत नगर के विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि ध्रुव यादव (चीनी), किसान नेता संदीप यादव (लालू) और नवी आलम प्रधान के साथ थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता की गई। थानाध्यक्ष ने कथित रूप से कहा कि “तुम लोगों को बीस फुट जमीन में गाड़ देंगे” और गाली-गलौज करते हुए थाने से भगा दिया।

इस घटना की पृष्ठभूमि यह है कि 09 फरवरी 2026 को विकासखंड ताखा के ग्राम रतहरी निवासी कुतुबुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने अपने परिवार से जुड़े विवाद में फॉर्म 7 भरकर विरोधियों द्वारा जमा किए जाने की शिकायत उप जिलाधिकारी से की थी। इस पर नाराज होकर नारायण सिंह पुत्र जहर सिंह ने कुतुबुद्दीन के साथ मारपीट की। जब कुतुबुद्दीन ध्रुव यादव के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने का आवेदन दिया, तो थानाध्यक्ष ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें भगा दिया।

UP News: दी गई थी चेतावनी

इसके बाद सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, एसआई आर प्रभारी उदय भान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्य भान, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, उमेश राजपूत, संदीप यादव लालू, रामजीवन यादव सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर FIR दर्ज कराने और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जानकारी मिली है कि यदि आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो मामला विधान मंडल सत्र में रखा जाएगा और आंदोलन व धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है। संभावना है कि विधायक शिवपाल सिंह यादव और विधायक राघवेंद्र गौतम भी इस प्रकरण को सदन में उठा सकते हैं।

रिपोर्ट- रामकुमार राजपूत

ये भी पढ़े… यूपी विधानसभा में छाया CM योगी द्वारा ‘बिस्मिल्लाह खां पर सुनाया गया किस्सा’, सदन में गूंज उठे ठहाके

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल