Delhi news: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छत्रसाल स्टेडियम में ‘खेलो दिल्ली – दिल्ली खेल महाकुंभ’ का भव्य शुभारंभ किया। यह राजधानी का पहला राज्य स्तरीय मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल है, जिसमें जमीनी स्तर की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर इस महाकुंभ का आधिकारिक मैस्कॉट ‘रनवीर’ भी लॉन्च किया गया।
खेलों के जरिए युवाओं को जोड़े रखना मुख्य उद्देश्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित यह पहल, “खेलो इंडिया मिशन” और “फिट इंडिया मूवमेंट” की तर्ज पर है। इसका उद्देश्य दिल्ली के युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और राजधानी को स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करना है। इस महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर हैं: ओलंपिक पदक विजेता और खेल रत्न रवि दहिया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा ओलंपिक पदक विजेता शरद कुमार।
Delhi news: 1,000 से अधिक खिलाड़ियों का भव्य मार्च-पास्ट
मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ओपन जीप में स्टेडियम का दौरा कर खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम का सबसे शानदार क्षण था जब सीडब्ल्यूएसएन खिलाड़ी, स्कूल बैंड, नासिक ढोल और दिल्ली के विश्वविद्यालयों एवं खेल संघों के 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भव्य मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर परमिश वर्मा की संगीत प्रस्तुति ने माहौल को और ऊर्जा से भर दिया।
खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने पिछले कई वर्षों से लंबित खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि जारी करते हुए लगभग ₹33 करोड़ वितरित किए हैं। नई खेल नीति के तहत: ओलंपिक/पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता – ₹7 करोड़, रजत पदक विजेता – ₹5 करोड़, कांस्य पदक विजेता – ₹3 करोड़, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी – प्रति वर्ष ₹20 लाख। राज्य/राष्ट्रीय स्तर के विद्यार्थी खिलाड़ी – ₹5 लाख आर्थिक सहायता + ₹10 लाख जीवन बीमा, आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टेडियम, दिल्ली सरकार ने नई खेल नीति के तहत: नए स्टेडियम और आधुनिक खेल मैदान, उन्नत उपकरण।
प्रशिक्षित कोच और बेहतर सुविधाएँ
सुनिश्चित की हैं, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में संसाधन की कमी का सामना न करें। खेलों से राजधानी को स्पोर्ट्स कैपिटल बनाना, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने इसे “नई सुबह” का संकेत बताते हुए कहा कि अब हर मोहल्ला स्टेडियम और स्थानीय अखाड़ा वैश्विक स्तर के खिलाड़ियों की तैयारी का केंद्र बनेगा।
Delhi news: खेल महाकुंभ की झलक
समय: 1 महीना, स्थल: 17 प्रमुख स्टेडियम और खेल परिसर (छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम, नजफगढ़, द्वारका, पीतमपुरा आदि) खेल: एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, स्क्वैश, प्रतिभागी: स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, खेल अकादमियाँ, पंजीकृत क्लब, ओपन कैटेगरी खिलाड़ी. पंजीकरण: अब तक 16,000+ खिलाड़ी, लक्ष्य – प्रतिवर्ष 1 लाख ग्रासरूट खिलाड़ी।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
Delhi news: महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि अधिक बेटियाँ खेलों में भाग लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।पुरस्कार संरचना, टीम स्पर्धा: स्वर्ण ₹1,75,000, रजत ₹1,51,000, कांस्य ₹1,31,000, व्यक्तिगत स्पर्धा: स्वर्ण ₹11,000, रजत ₹9,000, कांस्य ₹7,000, दिल्ली खेल महाकुंभ केवल खेलों का आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, सपनों और संभावनाओं का महोत्सव है। यह पहल दिल्ली को खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
ये भी पढ़े: गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता की शिकायतों पर कसा शिकंजा






