ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » योगी आदित्यनाथ ने 1.06 करोड़ पेंशनधारकों के लिए बढ़ोतरी का ऐलान

योगी आदित्यनाथ ने 1.06 करोड़ पेंशनधारकों के लिए बढ़ोतरी का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान घोषणा की कि 1.06 करोड़ सामाजिक पेंशनधारकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। सीएम ने बताया कि सपा सरकार के समय बनी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की योजना भ्रष्टाचार पर आधारित थी। बिना जमीन अधिग्रहण के ही टेंडर अलाट कर दिया गया था।

Lucknow news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान घोषणा की कि 1.06 करोड़ सामाजिक पेंशनधारकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था कर दी गई है। विस्तृत जानकारी बजट चर्चा के दौरान दी जाएगी।

पेंशन किसे मिलती है

सामाजिक पेंशन में वृद्धजन, दिव्यांग और निराश्रित महिलाएं शामिल हैं। 2017 से पहले दिव्यांग पेंशन 300 रुपये और अन्य 500 रुपये प्रति माह थी। योगी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपये किया और 2022 के घोषणापत्र में इसे 1500 रुपये प्रति माह करने का वादा किया गया था। अब इस बढ़ोतरी को लागू करने की घोषणा की गई है। प्रदेश में कुल 67.50 लाख वृद्धजन, 38.50 लाख निराश्रित महिलाएं और 11 लाख दिव्यांग लोग पेंशन का लाभ प्राप्त करते हैं।

Lucknow news: पीएम 21 फरवरी को सेमीकंडक्टर पार्क का शिलान्यास करेंगे

योगी ने कहा कि यूपी डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना और विस्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मेरठ-दिल्ली रेपिड रेल का भी उद्घाटन पीएम करेंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समानांतर बनेगा रेल कॉरिडोर

Lucknow news: सीएम ने बताया कि सपा सरकार के समय बनी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की योजना भ्रष्टाचार पर आधारित थी। बिना जमीन अधिग्रहण के ही टेंडर अलाट कर दिया गया था। दिसंबर 2016 में सपा ने 15,200 करोड़ की योजना बनाई थी। 2018 में योगी सरकार ने इसका टेंडर किया और चौड़ाई बढ़ाकर 110 से 120 मीटर की कर दी, टेंडर 11,800 करोड़ का हुआ। योगी ने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित बनारस-दिल्ली रेल कॉरिडोर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समानांतर गुजरेगा, जिस पर हाईस्पीड ट्रेन चलेगी।

 

ये भी पढ़े: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे नेटवर्क: तेज़, आसान और सुविधाजनक सफर की ओर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल