ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ समारोह में मोदी की जगह यह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ समारोह में मोदी की जगह यह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Om Birla bangladesh visit:

Om Birla bangladesh visit: बांग्लादेश में हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के बाद 17 फरवरी को नई मंत्रिपरिषद शपथ लेगी। भारत की ओर से इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के स्थान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओम बिरला 17 फरवरी 2026 को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में गठित नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर जोर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी मित्रता और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत ने बांग्लादेश में निर्वाचित सरकार के गठन का स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारस्परिक संबंधों को और मजबूत करने की बात कही।

Om Birla bangladesh visit: 13 देशों को आमंत्रण

अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने 13 देशों के प्रमुखों को समारोह में आमंत्रित किया है। आमंत्रित देशों में चीन, सऊदी अरब, भारत, पाकिस्तान, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।

Om Birla bangladesh visit: जाने शपथ की प्रक्रिया

मंगलवार सुबह नव-निर्वाचित सांसद अपने पद की शपथ लेंगे। इसके बाद शाम को नई मंत्रिपरिषद का गठन कर शपथ दिलाई जाएगी। समारोह का संचालन मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन करेंगे। जातीय संसद भवन में तैयारियां जारी हैं और सचिवालय ने कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी हैं।

चुनाव परिणाम और स्थिति

13वें संसदीय चुनाव में 300 में से 299 सीटों पर मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने 297 सीटों के अनौपचारिक परिणाम घोषित किए हैं। कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में न्यायालयीय निर्देशों के कारण अधिसूचना जारी होने की प्रक्रिया शेष है। इस शपथ ग्रहण समारोह पर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे बांग्लादेश की नई राजनीतिक दिशा स्पष्ट होगी।

यह भी पढे़ : वर्ल्ड कप में पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया, कोलंबो में 50% बारिश की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल