ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » आज आंध्र प्रदेश दौरे पर बिल गेट्स, सरकार के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य पर मंथन

आज आंध्र प्रदेश दौरे पर बिल गेट्स, सरकार के साथ शिक्षा-स्वास्थ्य पर मंथन

Bill Gates News: गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक और विश्व प्रसिद्ध परोपकारी बिल गेट्स सोमवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह गेट्स फाउंडेशन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों से होगी अहम बैठक

दौरे के दौरान बिल गेट्स की मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश से मुलाकात प्रस्तावित है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और तकनीक आधारित प्रशासन को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Bill Gates News: शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि पर फोकस

अधिकारियों के अनुसार, गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से राज्य में पहले से चल रही परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा। खासतौर पर पब्लिक हेल्थ, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, कृषि नवाचार और समावेशी शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।

आरटीजीएस केंद्र का करेंगे दौरा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बिल गेट्स सुबह 10 बजे राज्य सचिवालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी (RTGS) केंद्र का दौरा करेंगे, जहां शासन में तकनीक के इस्तेमाल और उसके परिणामों की जानकारी दी जाएगी।

Bill Gates News: स्वर्णांध्र विजन-2047 पर प्रस्तुति

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गेट्स को ‘स्वर्णांध्र विजन-2047’ के तहत किए गए सुधारों की जानकारी देंगे। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मेडटेक, डायग्नोस्टिक्स सेवाओं और ‘संजीवनी’ परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण शामिल होगा।

एआई और ड्रोन खेती का डेमो

दौरे के अंतिम चरण में गेट्स फाउंडेशन की टीम अमरावती के पास उंडावल्ली गांव स्थित खेतों का दौरा करेगी, जहां ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से की जा रही आधुनिक खेती का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा।

ये भी पढ़े… टी-20 विश्व कप 2026: आज 3 बड़े मुकाबले, 6 टीमें, 12 अंकों की जंग, कौन मारेगा बाज़ी?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल