ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती देने नॉर्वे पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती देने नॉर्वे पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman Norway: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूरोपीय देश नॉर्वे की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच गई हैं। इस दौरे का उद्देश्य भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना है। यात्रा के दौरान वह शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगी।

नॉर्वे के शीर्ष नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता

वित्त मंत्रालय के अनुसार, ओस्लो प्रवास के दौरान वित्त मंत्री नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोलटेनबर्ग और व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ के साथ भी द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी।

Nirmala Sitharaman Norway: सीईओ और निवेशकों के साथ गोलमेज चर्चा

वित्त मंत्रालय ने बताया कि निर्मला सीतारमण नॉर्वेजियन सीईओ और निवेशकों के साथ एक विशेष गोलमेज बैठक करेंगी, जिसमें भारत में निवेश की संभावनाओं, व्यापार सहयोग और भविष्य की साझेदारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही वह ओस्लो साइंस पार्क में स्टार्टअप्स से संवाद भी करेंगी।

प्रवासी भारतीयों से संवाद

इस यात्रा के दौरान वित्त मंत्री एक कार्यक्रम में नॉर्वे में रह रहे प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगी और उनके अनुभवों व सुझावों को सुनेंगी। सरकार का मानना है कि प्रवासी भारतीय भारत–विदेश संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Nirmala Sitharaman Norway: जर्मनी दौरे के बाद नॉर्वे यात्रा

नॉर्वे पहुंचने से पहले वित्त मंत्री सीतारमण जर्मनी के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने शीर्ष नेताओं और उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर विस्तृत चर्चा हुई।

भारत–यूरोप व्यापार संबंधों पर जोर

जर्मनी यात्रा के दौरान उन्होंने एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेन्डसेन सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों से बातचीत की। बैठकों में भारत के समुद्री ढांचे, निवेश अवसरों और हाल ही में हुए भारत–ईयू एफटीए से मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़े…‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ थीम पर आधारित है इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल