O Romeo Collections: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा है। इसका सबसे बड़ा सबूत है बॉक्स ऑफिस पर हो रही अच्छी प्रतिक्रिया और कमाई।हालांकि फिल्म के पहले दिन दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही, लेकिन वीकेंड में इसमें तेज़ी देखने को मिली। शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म के कलेक्शन में भी शानदार उछाल आया। फिलहाल, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर ली है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में कमाई
फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते में ही इसने 35.51 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। पहले दिन फिल्म ने 9 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 11 करोड़ रुपए कमाए। रविवार के कलेक्शन पर महाशिवरात्रि और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का थोड़ा असर पड़ा।
इस हिसाब से फिल्म के लिए वीकेंड अच्छा रहा और अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्ते में यह कमाई और बढ़ सकती है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि फिल्म की ओपनिंग पिछले फिल्मों की तुलना में थोड़ी कम रही।

O Romeo Collections: शाहिद की पिछली फिल्मों की तुलना
उदाहरण के लिए, शाहिद की 9 फरवरी 2024 में रिलीज हुई फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने पहले दिन 13 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। वहीं, 2022 में रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म “जर्सी” ने पहले दिन सिर्फ 4 करोड़ कमाए थे। साल 2019 में ‘कबीर सिंह’ ने पहले दिन ही 20 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया था।
मेकर्स ने कमाई बढ़ाने ऑफर
फिल्म की कमाई बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नया ऑफर भी पेश किया है। इसमें अब एक टिकट खरीदने पर दूसरी मुफ्त मिलेगी। ध्यान रहे, यह ऑफर केवल बुक माय शो के माध्यम से ही लागू होगा। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। इसमें दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी हैं, हालांकि उनका स्क्रीनप्ले समय बहुत कम है।






