ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » चांदी तीसरे दिन भी फिसली: ₹1,486 घटकर ₹2.41 लाख/किलो; 18 दिन में ₹1.45 लाख टूटी, सोना ₹1,333 चढ़कर ₹1.54 लाख

चांदी तीसरे दिन भी फिसली: ₹1,486 घटकर ₹2.41 लाख/किलो; 18 दिन में ₹1.45 लाख टूटी, सोना ₹1,333 चढ़कर ₹1.54 लाख

Gold Silver Rate Today:

Gold Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में 16 फरवरी को सोने और चांदी के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। चांदी लगातार तीसरे कारोबारी दिन सस्ती हुई, जबकि सोने में तेजी दर्ज की गई। India Bullion and Jewellers Association (आईबीजेए) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 1,486 रुपए घटकर 2,40,947 रुपए पर आ गई। इससे पहले शुक्रवार को यह 2,42,433 रुपए प्रति किलो थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,333 रुपए महंगा होकर 1,54,098 रुपए पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को 1,52,765 रुपए था।

ऑल टाइम हाई से कितनी गिरावट?

धातु 29 जनवरी का उच्च स्तर (₹) अब तक कुल गिरावट (₹) पिछले 3 दिन की गिरावट (₹)
सोना (10 ग्राम) 1,76,121 22,023 ↓ 3,224 ↓
चांदी (1 किलो) 3,85,933 1,44,986 ↓ 25,502 ↓

 

Gold Silver Rate Today: अलग-अलग शहरों में दाम अलग क्यों?

आईबीजेए की कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में खुदरा कीमतें अलग हो सकती हैं। इन दरों का उपयोग भारतीय रिजर्व बैंक सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने में करता है। कई बैंक गोल्ड लोन की दरें तय करने के लिए भी इन्हीं मानकों का सहारा लेते हैं।

Gold Silver Rate Today: गिरावट में बढ़ी खरीदारी 

हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है। हालांकि बाजार जानकारों का कहना है कि एकमुश्त बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए। चरणबद्ध तरीके से निवेश करना बेहतर रणनीति हो सकती है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. प्रमाणित सोना ही खरीदें – हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का हॉलमार्क लगा सोना खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है।
  2. कीमत की जांच करें – खरीदारी से पहले सोने का दैनिक भाव विश्वसनीय स्रोतों से मिलान कर लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के दाम अलग-अलग होते हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सावधानी और संतुलित रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढे़ : 17 साल बाद पाकिस्तानी जासूस की वतन वापसी: यूपी से सख्त सुरक्षा में वाघा बॉर्डर तक पहुंचाया गया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल