ख़बर का असर

Home » बिहार » बिहार में दर्दनाक हादसा, पटना जा रही शिक्षकों-छात्रों से भरी बस ट्रक से टकराई, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे घायल

बिहार में दर्दनाक हादसा, पटना जा रही शिक्षकों-छात्रों से भरी बस ट्रक से टकराई, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे घायल

Bihar News

Bihar News: रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक स्कूल बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना बीती मध्य रात्रि करीब 1 बजे आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसथुआं के समीप की बताई जाती है और हादसे में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला निवासी बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह एवं कैमूर जिले के चैनपुर निवासी संजय कुमार राय के रूप में हुई है।

टूर पर जा रहे थे स्कूली बच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से एक स्कूली बस बच्चों को लेकर पटना टूर पर जा रही थी, तभी आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई और बच्चों में चीख पुकार मच गई। बस में शिक्षक, बच्चे एवं स्टाफ सहित कुल 50 लोग सवार थे। इस हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं तथा कुछ शिक्षकों को गंभीर चोटें आई हैं। घायल शिक्षकों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह तथा एक महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं और सभी का सासाराम के सदर अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा है।

Bihar News: मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं घटना की सूचना मिलते हीं परसथुआं थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ हीं पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृत विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर के भैंसहर गांव के रहने वाले थे। वहीं मृत बीपीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत माविहार थाना के बगहवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है।

Report BY: Divakar Tiwari 

ये भी पढ़े… UP बना देश का ‘EV पावरहाउस’! 19% से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ नंबर वन की ओर बढ़ता प्रदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल