ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

देर रात यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

यूपी में छह पीसीएस अफसरों के तबादले

UP News: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंगलवार देर रात जारी तबादला सूची में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कई जिलों के उप जिलाधिकारी (एसडीएम), एडीएम न्यायिक और नगर मजिस्ट्रेट स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

IAS अधिकारियों में बदलाव

श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल कुमार-3 से प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वे अब प्रमुख सचिव, पंचायती राज विभाग के पद पर कार्यरत रहेंगे। इस बदलाव को पर्यावरण और ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों में प्रशासनिक पुनर्संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

UP News: PCS अधिकारियों के तबादले

शासन द्वारा छह पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है…

राजेश चंद को एसडीएम गाजीपुर से एडीएम (न्यायिक) मैनपुरी बनाया गया है।

विकास यादव को संबद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम अंबेडकर नगर नियुक्त किया गया है।

बृजपाल सिंह को एसडीएम देवरिया से एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी भेजा गया है।

राजेश कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या से सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

संजीव कुमार उपाध्याय को विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या नियुक्त किया गया है।

अर्चना अग्निहोत्री को संबद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम मऊ बनाया गया है।

ये भी पढ़े… अमरोहा में दुल्हन की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट से ससुराल में हंगामा, शादी के 17 दिन बाद खुला राज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल