ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश का 4.38 लाख करोड़ का बजट पेश, विकास और युवाओं पर जोर

मध्यप्रदेश का 4.38 लाख करोड़ का बजट पेश, विकास और युवाओं पर जोर

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है, इसलिए युवाओं के रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

Mp news: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का 4,38,317 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। विपक्ष के सदस्यों की लगातार टोका-टोकी और नारेबाजी के बीच यह बजट पेश किया गया। कांग्रेस ने राज्य के बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव को लेकर चिंता जताई।

Mp news: मुख्यमंत्री ने बजट की सराहना की

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी और समावेशी विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि राज्य 2047 तक एक समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प ले चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा: खराब पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए ₹900 करोड़, सिंहस्थ उत्सव के लिए ₹13,800 करोड़ का प्रावधान, स्कूलों में बच्चों को खाना और दूध देने के लिए पांच साल में ₹6,600 करोड़, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए लगभग ₹24,000 करोड़, ग्रामीण रोजगार और आजीविका के लिए ₹28,000 करोड़, उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी योजना बंद नहीं की जा रही, बल्कि सभी योजनाओं में पर्याप्त फंडिंग की गई है।

युवाओं और रोजगार पर भी फोकस

Mp news: मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा राज्य है, इसलिए युवाओं के रोजगार के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। राज्य में विकास के सभी क्षेत्रों पर काम चल रहा है: एयरपोर्ट, नई सड़कों और ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स, नए कॉलेज, स्कूल और अस्पताल, धार्मिक और विदेशी पर्यटन के लिए टेंट सिटी और होम स्टे विकास, जंगलों में जानवरों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण अंचल में फेंसिंग, मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्य लगातार इसी गति से समृद्धि और विकास की दिशा में बढ़ेगा।

 

ये भी पढ़े: UP Board Exam: योगी सरकार की बड़ी पहल: अब जेल में बंद कैदी भी देंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल