Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » कोर्ट पर बरसे डोनाल्ड ट्रम्प: “टैरिफ नहीं ले सकता, लेकिन अर्थव्यवस्था तबाह कर सकता हूं”

कोर्ट पर बरसे डोनाल्ड ट्रम्प: “टैरिफ नहीं ले सकता, लेकिन अर्थव्यवस्था तबाह कर सकता हूं”

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस फैसले को “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि भले ही वह किसी देश से टैरिफ न वसूल सकें, लेकिन उनके पास उस देश के साथ व्यापार पूरी तरह बंद करने का अधिकार अब भी मौजूद है।

 “ट्रेड बंद कर सकता हूं, अर्थव्यवस्था तबाह कर सकता हूं”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उनके प्रशासन के पास कई वैकल्पिक रास्ते मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि इन विकल्पों से अमेरिका को ज्यादा राजस्व मिलेगा और देश और अधिक मजबूत होगा।

ट्रंप ने कहा, “कोर्ट ने यह कहा है कि मैं एक डॉलर भी शुल्क नहीं ले सकता। यह फैसला अमेरिका की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि दूसरे देशों के हितों की रक्षा के लिए लिया गया लगता है।”

Donald Trump News: कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कौन-सा लाइसेंस होता है जो बिना शुल्क के जारी किया जाता हो। उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से लाइसेंस के साथ शुल्क जुड़ा होता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अलग रुख अपनाया।

“व्यापार रोकने का पूरा अधिकार”

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद उन्हें यह अधिकार दिया गया है कि वे विदेशी देशों के साथ हर तरह का व्यापार रोक सकते हैं। उन्होंने कहा, “दूसरे शब्दों में कहें तो मैं व्यापार खत्म कर सकता हूं और उस देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर सकता हूं।”

Donald Trump News: राजनीतिक और आर्थिक संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप का यह बयान आगामी नीतिगत फैसलों और वैश्विक व्यापार संबंधों को लेकर सख्त रुख का संकेत देता है। टैरिफ विवाद पर उनकी यह टिप्पणी अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापारिक तनाव को और बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़े… टैरिफ पर अमरीकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, डोनाल्ड ट्रंप को झटका