Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 फरवरी को सभी मतदान स्थलों पर एक विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। यह अभियान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सूची में सुधार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों को अपने नाम की जांच करने और जरूरी संशोधन करने का मौका मिलेगा।
अभियान का उद्देश्य और विवरण
22 फरवरी को आयोजित होने वाला यह अभियान नागरिकों को अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ने, विलोपन या संशोधन करने का अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान, प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदाता अपनी नाम की पुष्टि कर सकते हैं और विभिन्न फार्म भर सकते हैं, जैसे फार्म-6 (नया नाम जोड़ने), फार्म-6ए (विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए), फार्म-7 (नाम विलोपन) और फार्म-8 (प्रविष्टि संशोधन)।
Uttar Pradesh: हेल्प डेस्क की व्यवस्था
इस विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मतदाता फार्म भरने में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग अपनी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।
सहयोग और निगरानी
इस अभियान में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों से भी सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभियान की निगरानी करेंगे, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि प्रक्रिया सुचारु रूप से चले।






