Home » बिहार » होली से पहले सहरसा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, स्मैक और नशीली दवाओं के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

होली से पहले सहरसा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, स्मैक और नशीली दवाओं के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News
Spread the love

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले में होली पर्व से पहले पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत 306.23 ग्राम स्मैक, हजारों नशीली गोलियां, सैकड़ों बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, नगदी और वाहन जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह तमाम नशीले पदार्थ होली के मौके पर बाजार में बेचने के लिए जिले में लाए जा रहे थे।

पहली कार्रवाई: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परिहरपुर स्थित रामस्वरूप शर्मा के खंडहर के पास कुछ लोग बिना नंबर प्लेट वाली सफेद मारुति कार से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापा मारकर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में 102.3 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

Bihar News: पूछताछ के बाद छापेमारी

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद जिला सूचना इकाई के साथ संयुक्त छापेमारी की गई, जिसमें एक अन्य आरोपी मुकेश कुमार के घर से 204 ग्राम स्मैक, 46,100 रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की मारुति कार, बुलेट मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और डिजिटल तराजू बरामद किया गया। बैजनाथपुर थाना क्षेत्र से कुल 306.23 ग्राम स्मैक जब्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 4-5 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशुतोष आनंद उर्फ मंतोष यादव, कुंदन कुमार, मंजीत कुमार, अंगद कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई: बलवाहाट थाना क्षेत्र

जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में शंकरपुर काठो निवासी वीरेंद्र नारायण सिंह के पास अवैध ड्रग्स के भंडारण की सूचना पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान 2,386 नशीली टैबलेट और 568 बोतल (56.8 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किए गए। आरोपी वैध लाइसेंस या कोई कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में सहरसा पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है। नशे के इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि होली के त्योहार पर नशा फैलाने वाले गिरोह पर सख्त कार्रवाई करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

Report BY: शौकत अली

ये भी पढ़े… मेरठ में बोले PM मोदी- ‘पहले से नंगी पड़ी कांग्रेस को कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी?’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments