Home » बिहार » 60 साल के स्कूल संचालक पर आया 28 साल की शिक्षिका का दिल, नेपाल जाकर रचाई शादी

60 साल के स्कूल संचालक पर आया 28 साल की शिक्षिका का दिल, नेपाल जाकर रचाई शादी

Muzaffarpur News: 60 साल के स्कूल संचालक पर आया 28 साल की शिक्षिका का दिल, नेपाल जाकर रचाई शादी

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक चर्चा छेड़ दी है। यहाँ एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय संचालक (प्रिंसिपल) ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 साल की शिक्षिका के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उम्र के 32 साल के फासले को दरकिनार कर इस जोड़े ने नेपाल में जाकर विवाह किया।

Muzaffarpur News: नेपाल के जनकपुर में संपन्न हुआ विवाह

जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक राकेश साह और शिक्षिका शाइस्ता परवीन के बीच प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। 18 फरवरी को दोनों ने नेपाल के जनकपुर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि राकेश साह पहले से शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे भी हैं।

Muzaffarpur News: परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

इस शादी के बाद विवाद तब गहरा गया जब शाइस्ता के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि राकेश साह ने उनकी बहन का अपहरण किया और डरा-धमकाकर जबरन निकाह/शादी की है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

शिक्षिका ने वीडियो जारी कर दी सफाई

विवाद बढ़ता देख शाइस्ता परवीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “मैने किसी दबाव में आकर शादी नहीं की है। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं राकेश साह के साथ खुश हूँ।”

पुलिस की कार्रवाई जारी

मुजफ्फरपुर पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती बालिग है, लेकिन अपहरण के आरोपों और कानूनन प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल, यह ‘बेमेल’ विवाह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें…दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद अश्विन का फूटा गुस्सा, इस खिलाड़ी को लेकर उठाए गंभीर सवाल