ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 4 की मौत, एक दर्जन घायल

लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, 4 की मौत, एक दर्जन घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पिछले कुछ समय में बस हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Lucknow accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज इलाके में लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही एक डबल डेकर बस अचानक पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर को रास्ते में नींद आ गई थी, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

Lucknow accident: जनवरी में झारखंड में भी हुआ था बड़ा हादसा

जनवरी 2026 में झारखंड के लातेहार जिले में भी एक बड़ा बस हादसा हुआ था। बारातियों को लेकर जा रही बस ओरसा घाटी के पास पलट गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तब लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया था कि बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर महुआडांड़ आ रही थी, तभी हादसा हो गया। मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ ने अस्पताल में दम तोड़ा।

बढ़ते बस हादसे चिंता का विषय

Lucknow accident: पिछले कुछ समय में बस हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कई मामलों में ड्राइवर की लापरवाही, ओवरस्पीड या थकान बड़ी वजह बनती है। ऐसे में सवाल उठता है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियमों और निगरानी की कितनी जरूरत है। सरकार और परिवहन विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।

 

ये भी पढ़े: सीएम योगी के सिंगापुर दौरे का बड़ा असर, ₹8 हजार करोड़ के निवेश से यूपी में बनेगा 100 मेगावाट डेटा सेंटर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल