Breaking News
Home » बिज़नेस » 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा, चांदी में 167% की रिकॉर्ड तेजी

2025 में सोना ₹57 हजार महंगा, चांदी में 167% की रिकॉर्ड तेजी

Gold & silver Price:
Gold & silver Price:

Gold & silver Price: साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूरे वर्ष के दौरान सोना ₹57 हजार यानी करीब 75 प्रतिशत महंगा हो गया, जबकि चांदी की कीमतों में 167 प्रतिशत तक की तेज उछाल देखने को मिली। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 में भी कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

एक साल में सोने की कीमत ₹76 हजार से ₹1.33 लाख पहुंची

MetalPrice on 31 Dec 2024Price on 31 Dec 2025Increase
Gold (24 Carat, 10g)₹76,000₹1,33,000+ ₹57,000
Silver (1 kg)₹86,000₹2,30,000+ ₹1,44,000

Gold & silver Price: 2026 में ₹1.80 लाख तक पहुंच सकता है सोना

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी यूबीएस (UBS) के अनुसार वैश्विक स्तर पर सोने की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। वर्ष 2025 में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था, जो 2026 में बढ़कर लगभग 950 टन तक पहुंच सकता है। साथ ही गोल्ड ईटीएफ में निवेश भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल के मध्य तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जिससे भारतीय बाजार में कीमतें ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।

Gold & silver Price: सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान


विशेषज्ञों के अनुसार सोना खरीदते समय केवल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लेना चाहिए। हॉलमार्क का अल्फान्यूमेरिक कोड सोने की शुद्धता की पहचान करता है। इसके अलावा खरीदारी से पहले अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट, से उस दिन की कीमत जरूर जांच लेनी चाहिए, क्योंकि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

यह भी पढे़ : Bengal News: सड़क हादसे में बाइकर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल