Budheshwar Temple: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अनोखा और भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष भगवान महादेव और मंदिर परिसर को करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है, जिससे पूरा मंदिर दिव्यता और आस्था की अलौकिक आभा से जगमगा उठा है।
नोटों की माला, मुकुट और लड़ियां बनीं आकर्षण का केंद्र
मंदिर में भगवान शिव को नोटों की मालाओं, मुकुट और आकर्षक लड़ियों से सजाया गया है। इस अनूठे श्रृंगार के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यह विशेष सजावट 26 फरवरी तक भक्तों के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगी।

Budheshwar Temple: तीन दिन की मेहनत से तैयार हुआ भव्य श्रृंगार
मंदिर के पुजारी संदीप पठोर के अनुसार, सात कलाकारों की टीम ने लगातार तीन दिन की मेहनत से इस सजावट को तैयार किया। कलाकारों ने कलात्मक ढंग से नोटों को सजाकर मंदिर को भव्य और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है।

Budheshwar Temple: हर साल बढ़ती जा रही श्रृंगार की भव्यता
🔱 बुद्धेश्वर महादेव नोट श्रृंगार यात्रा 🔱
🔱
महाशिवरात्रि मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
मंदिर में महाशिवरात्रि के बाद लगने वाला वार्षिक मेला 14 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। भव्य सजावट और आध्यात्मिक वातावरण के कारण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और भक्त भगवान महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढे़: CJI सूर्यकांत की आपत्ति के बाद ‘ज्यूडिशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री रोकी गई






