ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » भारत–इजराइल संबंधों को नई ऊंचाई, खनिज से यूपीआई तक 17 अहम समझौते

भारत–इजराइल संबंधों को नई ऊंचाई, खनिज से यूपीआई तक 17 अहम समझौते

Pm Modi Visit Israel: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा के दौरान भारत और इजराइल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। दोनों देशों ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खनिज अन्वेषण और यूपीआई समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए कुल 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

रणनीतिक भागीदारी की ओर बढ़ते रिश्ते

यात्रा के समापन पर जारी संयुक्त घोषणा-पत्र में दोनों देशों ने अपने संबंधों को “विशेष रणनीतिक भागीदारी” में बदलने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही 10 महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं, जिनमें संयुक्त अनुसंधान, अकादमिक सहयोग और मानव संसाधन आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के फैसले शामिल हैं।

Pm Modi Visit Israel: आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प

दोनों प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद को किसी भी रूप में अस्वीकार्य बताते हुए इसके खिलाफ मिलकर लड़ने के संकल्प को दोहराया। भारत और इजराइल ने भारत–पश्चिम एशिया–यूरोप कॉरिडोर और आई2यू2 (भारत–इजराइल–यूएई–अमेरिका) पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

व्यापार और मुक्त व्यापार समझौते पर जोर

दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापार और निवेश की अपार संभावनाओं का पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Pm Modi Visit Israel
                                                                 Pm Modi Visit Israel

Pm Modi Visit Israel: खनिज अन्वेषण में एआई और आधुनिक तकनीक

संयुक्त घोषणा-पत्र के अनुसार, भारत और इजराइल ने खनिज अन्वेषण के क्षेत्र में अत्याधुनिक भूगर्भीय तकनीक, एआई आधारित प्रणालियों, डाटा साझा करने, निवेश और सतत संसाधन विकास के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा

कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इजराइल की संस्था माशाव के बीच समझौता हुआ। इसके तहत प्रीसीजन फार्मिंग, उपग्रह आधारित सिंचाई, आधुनिक कृषि मशीनरी, कीट प्रबंधन और कटाई के बाद के समाधानों को बढ़ावा देने के लिए भारत–इजराइल कृषि नवाचार केंद्र की स्थापना की जाएगी।

Pm Modi Visit Israel: यूपीआई से इजराइल में भी भुगतान संभव

डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल और इजराइल के संबंधित संगठन के बीच एमओयू हुआ है। इससे भारत का यूपीआई प्लेटफॉर्म इजराइल में भी लेन-देन के लिए उपलब्ध हो सकेगा, जिससे दोनों देशों के लोगों और व्यवसायों को सुविधा मिलेगी।

Pm Modi Visit Israel: भारतीय कामगारों के लिए 50 हजार कोटा

दोनों देशों ने मानव संसाधन के आदान-प्रदान पर सहमति जताई है। अगले पांच वर्षों में इजराइल में भारतीय कामगारों के लिए 50,000 तक कोटा देने की घोषणा की गई है। ये कामगार विनिर्माण, आतिथ्य, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य क्षेत्रों में काम करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा विश्वविद्यालय और यरुशलम के हिब्रू विश्वविद्यालय के बीच छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज के लिए एमओयू हुआ है। इसके अलावा शिक्षा और नागरिक क्षेत्रों में एआई के उपयोग, एथिकल एआई और क्षमता निर्माण को लेकर भी समझौते किए गए हैं।

साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य में संयुक्त पहल

भारत में एक संयुक्त साइबर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में इस वर्ष संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक आयोजित करने और डिजिटल तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर मंत्री स्तरीय संयुक्त समिति, कृषि अनुसंधान में 20 संयुक्त फेलोशिप, भारत–इजराइल अकादमिक सहयोग फोरम, संसदीय मैत्री समूह और वित्तीय वार्ता जैसी कई नई पहलों की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़े… T20 वर्ल्ड कप 2026: रविवार को भारत-वेस्टइंडीज का बड़ा मुकाबला, दोनों टीमें जीत के इरादे से तैयार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल