Home » मध्य प्रदेश » ‘किसानों के लिए बिना थके काम कर रहे’ शिवराज सिंह के जन्मदिन पर PM मोदी ने की जमकर तारीफ

‘किसानों के लिए बिना थके काम कर रहे’ शिवराज सिंह के जन्मदिन पर PM मोदी ने की जमकर तारीफ

Shivraj Singh Chouhan Birthday

Shivraj Singh Chouhan Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमारे किसानों की भलाई और कृषि क्षेत्र की ग्रोथ के लिए बिना थके काम कर रहे हैं।

कृषि क्षेत्र के लिए बिना थके काम कर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वे अपने विनम्र स्वभाव और लोगों से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। वे हमारे किसानों की भलाई और कृषि क्षेत्र की तरक्की के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।” इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में आप किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास को निरंतर गति दे रहे हैं। भगवान महाकाल से आपकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखा कि कैबिनेट में मेरे साथी शिवराज सिंह चौहान जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। श्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेताओं ने भी दी बधाई 

इसके साथ ही, ईश्वर से शिवराज सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोस्ट में लिखा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मां नर्मदा से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु, सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें, राष्ट्र की सेवा के लिए आपको सतत ऊर्जा प्रदान करें, आप पर असीम कृपा बनी रहे।

ये भी पढ़े… भोपाल में HOD ‘परवेज’ की प्रताड़ना से तंग महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या