ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » कपिल के मंच पर देसी ठहाके और ग्लैमरस अंदाज; रवि किशन, ओरी और मलाइका ने जमाई महफिल

कपिल के मंच पर देसी ठहाके और ग्लैमरस अंदाज; रवि किशन, ओरी और मलाइका ने जमाई महफिल

Great Indian Kapil Show:

Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। इस बार मंच पर तीन अलग-अलग अंदाज के सितारे रवि किशन, इंटरनेट सेंसेशन ओरी और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ाएक साथ नजर आएंगे। इस अनोखे कॉम्बिनेशन ने शो में हंसी, मस्ती और ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।

कपिल शर्मा ने किया मजेदार स्वागत

मेकर्स द्वारा जारी प्रोमो में शो के होस्ट कपिल शर्मा मेहमानों के साथ हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आते हैं। कपिल मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि रवि किशन जहां पूरी तरह देसी अंदाज वाले कलाकार हैं और अपनी मिट्टी से जुड़े रहते हैं, वहीं ओरी अपनी अलग स्टाइल और पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद ओरी अपने सिग्नेचर पोज में कपिल के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई देते हैं, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं।

Great Indian Kapil Show: कीकू और कृष्णा की कॉमेडी से गूंजे ठहाके

एपिसोड में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी अपने किरदार ‘मोना’ और ‘सोना’ के रूप में नजर आते हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग और कपिल के साथ उनकी नोकझोंक दर्शकों को खूब हंसाती है। कृष्णा अभिषेक मजाक करते हुए कहते हैं कि रवि किशन और ओरी का कॉम्बिनेशन ऐसा है जैसे “डोनट और ठेकुआ को एक ही डिब्बे में डाल दिया हो।” यह सुनकर मंच पर मौजूद सभी लोग ठहाकों से गूंज उठते हैं।

Great Indian Kapil Show: ओरी को रवि किशन ने सिखाई भोजपुरी

शो के दौरान एक दिलचस्प पल तब आता है जब रवि किशन ओरी को भोजपुरी भाषा सिखाते नजर आते हैं। वह उन्हें मजेदार लाइन “पगला जाइ सब लोग” बोलना सिखाते हैं। ओरी इस लाइन को अपने अंदाज में बोलते हैं, जिससे दर्शकों को खूब मजा आता है।

मलाइका की एंट्री से बढ़ा ग्लैमर

एपिसोड में मलाइका अरोड़ा की एंट्री शो में ग्लैमर का तड़का लगा देती है। मलाइका अपने स्टाइलिश अंदाज में नवजोत सिंह सिद्धू के लिए एक शायरी सुनाती हैं और कहती हैं कि जीवन में थोड़ा शरारती होना भी जरूरी है।

सुनील ग्रोवर का कॉमिक अंदाज

इस खास एपिसोड में सुनील ग्रोवर भी अपने पुराने कॉमिक अंदाज में ‘मंजोत सिंह 2.0’ के रूप में नजर आते हैं। उनकी शायरी, स्टाइल और कॉमेडी शो के माहौल को और भी रंगीन बना देती है।

यह भी पढे़ : अर्जुन तेंदुलकर की शादी: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रचाई शादी, सानिया चंडोक ने सात फेरे लिए संग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल