Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी की माँ पर टिप्पणी कर फंसे मौलाना अब्दुल्ला सलीम की यूपी पुलिस तोड़ेगी कमर! गिरफ्तारी की मांग हुई तेज

CM योगी की माँ पर टिप्पणी कर फंसे मौलाना अब्दुल्ला सलीम की यूपी पुलिस तोड़ेगी कमर! गिरफ्तारी की मांग हुई तेज

Pm Modi:
Spread the love

CM Yogi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार के एक मजहबी जलसे में दिए गए भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में कथित तौर पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी वृद्ध माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह तकरीर रमजान के मौके पर आयोजित एक धार्मिक जलसे के दौरान दी गई थी। भाषण के दौरान मौलाना ने उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ लागू सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कसा। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर मुख्यमंत्री की माँ का नाम लेते हुए बेहद विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी

वायरल वीडियो में मौलाना बार-बार “योगी की अम्मा का गोश्त” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स और संगठनों ने इसे मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौलाना ने अपने भाषण में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि किसी के पास थोड़ी मात्रा में भी मांस मिल जाए तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है। उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए अपनी बात रखी, लेकिन भाषण में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

CM Yogi: कार्रवाई की मांग तेज

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं और कुछ हिंदू संगठनों ने इसे भड़काऊ और आपत्तिजनक बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मामले को लेकर पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और इसकी जांच की जा रही है। यदि भाषण में भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

ये भी पढ़े… भाजपा सांसद का बड़ा बयान बोली- ‘तरुण की हत्या करने वालों को बख्शेंगे नहीं जाएगी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments