Home » Foreign Affairs » खामेनेई की मौत के बाद ईरान का कड़ा ऐलान, बोला- बदला लेने तक जारी रहेगा युद्ध

खामेनेई की मौत के बाद ईरान का कड़ा ऐलान, बोला- बदला लेने तक जारी रहेगा युद्ध

Iran crisis: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद देश में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। ईरान की संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने साफ कहा है कि जब तक खामेनेई की हत्या के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक देश अपने दुश्मनों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। यह जानकारी ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है।

Iran crisis: ईरान बोला- किसी भी हमले का देंगे करारा जवाब

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख ने भी सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि तेहरान किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। अगर क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से ईरान पर हमला किया गया तो ईरानी सेना उसका करारा जवाब देगी। अधिकारी ने यह भी कहा कि पड़ोसी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों से होने वाले किसी भी हमले को ईरान सीधे चुनौती के रूप में देखेगा।

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Iran crisis: इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए ईरान को “हारा हुआ देश” बताया। अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि आज ईरान पर “बहुत तगड़ा प्रहार” किया जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद पूरी दुनिया की नजरें पश्चिम एशिया पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खिलाफ कोई बड़ा सैन्य ऑपरेशन शुरू कर सकते हैं। ट्रंप के आक्रामक रुख ने साफ संकेत दे दिया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाने के मूड में है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

 

ये भी पढ़े: कोलकाता में बंद क्लब में बम धमाका, चुनाव से पहले दहशत फैलाने का शक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments