ख़बर का असर

Home » Uncategorized » 7 घंटे उड़ने के बाद वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट, मैनचेस्टर जा रहा विमान दिल्ली लौटने को मजबूर

7 घंटे उड़ने के बाद वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट, मैनचेस्टर जा रहा विमान दिल्ली लौटने को मजबूर

दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट टेकऑफ के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट ने सोमवार तड़के दिल्ली से उड़ान भरी थी और अरब सागर होते हुए ओमान और यूएई के पास तक पहुंच गई थी। दिल्ली से मैनचेस्टर की दूरी करीब 6,829 किलोमीटर है और सामान्य परिस्थितियों में यह फ्लाइट करीब 11 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है।

Indigo: दिल्ली से ब्रिटेन के मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट टेकऑफ के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौट आई। फ्लाइट ने सोमवार तड़के दिल्ली से उड़ान भरी थी और अरब सागर होते हुए ओमान और यूएई के पास तक पहुंच गई थी। हालांकि आगे बढ़ने से पहले ही विमान को यू-टर्न लेना पड़ा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E33 का संचालन नॉर्स कर रहा था और विमान इथियोपिया-इरिट्रिया सीमा के पास से वापस मुड़ गया।

अंतिम समय में लगा हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान ने इस दौरान एक अलग दक्षिणी मार्ग अपनाया था। यह रास्ता अदन की खाड़ी और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रहा था ताकि पश्चिम एशिया के सक्रिय संघर्ष वाले इलाकों से बचा जा सके। इसके बावजूद करीब सात घंटे उड़ान भरने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात के कारण कुछ हवाई क्षेत्रों में अचानक प्रतिबंध लगा दिया गया।

Indigo: इंडिगो प्रवक्ता ने दी जानकारी

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि मध्य पूर्व और आसपास के इलाकों में लगातार बदलती स्थिति के कारण कुछ फ्लाइट्स को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है या उनका रूट बदलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों की वजह से दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही फ्लाइट 6E033 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

Indigo: दोबारा उड़ान शुरू करने की कोशिश

एयरलाइन का कहना है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर यह तय करने की कोशिश कर रही है कि यात्रा दोबारा कब शुरू की जा सकती है। इंडिगो के मुताबिक यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और उसी के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

सामान्य तौर पर 11 घंटे की होती है उड़ान

Indigo: दिल्ली से मैनचेस्टर की दूरी करीब 6,829 किलोमीटर है और सामान्य परिस्थितियों में यह फ्लाइट करीब 11 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले जा रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है।

 

ये भी पढ़े: पूर्व NSA जेक सुलिवन ने ट्रंप की युद्ध रणनीति की कड़ी आलोचना की

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल