ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » देशभर में LPG संकट से हड़कंप, कहीं 500 मीटर लाइन तो कहीं 40% रेस्टोरेंट बंद, जानें हालात

देशभर में LPG संकट से हड़कंप, कहीं 500 मीटर लाइन तो कहीं 40% रेस्टोरेंट बंद, जानें हालात

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण भारत में LPG गैस की भारी कमी हो गई है। सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट और फैक्ट्रियां बंद, कालाबाजारी और लाइन में झगड़े बढ़ गए हैं।
कई राज्यों में LPG संकट

LPG Shortage: अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। देश के कई राज्यों में LPG गैस की भारी कमी हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने रही हैं।

चार दिन से कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद

पिछले चार दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पंजाब में लोग सिलेंडर पाने के लिए एजेंसियों के बाहर भाग-दौड़ करते नजर आए। वहीं केरल में गैस की कमी इतनी बढ़ गई है कि करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।

दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

दिल्ली में LPG सप्लाई की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता मिट्टी के चूल्हे लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

LPG Shortage: राजस्थान में सिलेंडर की ‘शवयात्रा’

गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर भी पड़ा है। कई जगह गैस खत्म होने के कारण होटल और ढाबों को बंद करना पड़ा है। कोटा सहित कई शहरों में हॉस्टल मेस और ढाबों में अब मजबूरी में लकड़ी, कोयले और इलेक्ट्रिक चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है।
कई शहरों में लोग सुबह 5 बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में लग रहे हैं। सिलेंडर मिलने पर कुछ जगहों पर पुलिस से लोगों की झड़प भी हुई। इसी संकट के विरोध में कांग्रेस ने जयपुर में गैस सिलेंडर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली।

LPG Shortage: कई राज्यों में LPG संकट
कई राज्यों में LPG संकट

उत्तर प्रदेश में उद्योगों पर असर

उत्तर प्रदेश में फैक्ट्रियों को गैस नहीं मिल रही है, जिससे कई उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। बुलंदशहर में एशिया का सबसे बड़ा पॉटरी उद्योग है। यहां करीब 300 से 325 यूनिट में से लगभग 95% यूनिट बंद हो चुकी हैं, जिससे 30 हजार से ज्यादा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।फिरोजाबाद में बनने वाली चूड़ियों और आगरा की पेठा फैक्ट्रियों पर भी इसका असर पड़ा है। गैस सप्लाई रुकने से भट्ठियां बंद हो गई हैं। 55 बड़ी फैक्ट्रियों में से 40 पहले ही बंद हो चुकी हैं। यदि जल्द गैस सप्लाई शुरू नहीं हुई तो आगरा में बनने वाली चांदी की पायल के कारोबार पर भी संकट सकता है।

LPG Shortage: मध्य प्रदेश में बुकिंग में परेशानी

मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग लगभग ठप हो गई है। सर्वर डाउन होने की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित कई शहरों में लोग गैस बुक नहीं कर पा रहे हैं। सिलेंडर मिलने के लिए 7 से 8 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है और एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई है।


गैस की कमी के कारण इंडक्शन चूल्हों की कीमतें भी लगभग दोगुनी हो गई हैं। भोपाल में इनकी बिक्री करीब 7 गुना बढ़ गई है। वहीं लगभग 50 हजार होटल और रेस्टोरेंट में गैस खत्म होने की स्थिति बन गई है।भोपाल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली के अनुसार, शहर के करीब 2 हजार होटल और रेस्टोरेंट को पिछले चार दिनों में एक भी कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिला है।

कई राज्यों में LPG संकट
कई राज्यों में LPG संकट

बिहार में बढ़ीं लकड़ी और कोयले की कीमतें

बिहार में भी पिछले चार दिनों से कॉमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग बंद है। सप्लाई होने से होटल और रेस्टोरेंट का काम प्रभावित हो रहा है। पटना के बाजारों में लकड़ी और कोयले की कीमतें बढ़ गई हैं। पहले जहां रोज केवल 10 किलो लकड़ी बिकती थी, अब रोज करीब तीन क्विंटल लकड़ी खरीदी जा रही है।


दरभंगा में सुबह 6 बजे गैस एजेंसी के बाहर लगभग 500 मीटर लंबी लाइन देखी गई। अररिया में भी लोग सिलेंडर के लिए कतार में खड़े रहे। मोतिहारी में लाइन में पहले खड़े होने को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा भी हो गया।

कई राज्यों में LPG संकट
कई राज्यों में LPG संकट

पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत

पंजाब के बरनाला जिले के शैहना गांव में सिलेंडर के लिए दो घंटे से लाइन में खड़े 66 साल के भूषण कुमार मित्तल को हार्ट अटैक गया, जिससे उनकी मौत हो गई।अमृतसर में सिलेंडर को लेकर ग्राहकों और एजेंसी मैनेजर के बीच झड़प हुई। वहीं लुधियाना में एक्टिवा पर आए बदमाशों ने एक युवक से सिलेंडर छीन लिया।

LPG Shortage: गुजरात में ब्लैक में बिक रहे सिलेंडर

गुजरात में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी के कारण ये 3 से 4 हजार रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। कई व्यापारियों को गैस नहीं मिलने के कारण अपना कारोबार बंद करना पड़ा है। कुछ दुकानदार अब कोयले के चूल्हों पर काम चला रहे हैं, लेकिन इससे खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है और कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।

कई राज्यों में LPG संकट
कई राज्यों में LPG संकट

महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे कंट्रोल रूम

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में LPG की सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए हर जिले में कंट्रोल रूम और विशेष कमेटियां बनाने का फैसला किया है। वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल दिग्गीकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

कई राज्यों में LPG संकट
कई राज्यों में LPG संकट

केरल में रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति

केरल में रसोई गैस की कमी के कारण करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। होटल उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कई रेस्टोरेंट के पास खाना बनाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस संकट का असर केवल रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि कैटरिंग, हॉस्टल, कैंटीन और श्मशान घाटों पर भी पड़ा है।

बता दें,  केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) के अध्यक्ष जी. जयपाल के अनुसार, यदि हालात ऐसे ही रहे तो शुक्रवार तक राज्य के लगभग 40% रेस्टोरेंट बंद हो सकते हैं।केंद्र सरकार ने खाना पकाने के वैकल्पिक तरीके अपनाने की सलाह दी है, लेकिन एसोसिएशन का कहना है कि शहरों में लकड़ी का इस्तेमाल करना संभव नहीं है।

कई राज्यों में LPG संकट
कई राज्यों में LPG संकट

हरियाणा में लकड़ी के चूल्हों का सहारा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर हरियाणा सहित पूरे देश में देखने को मिल रहा है। गैस की कमी के कारण शादी समारोह और ढाबों में भी परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सीमित कर दी है। इसके कारण कई जगह शादियों में भी लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाया जा रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल