Home » उत्तर प्रदेश » सपा में घमासान: शिवपाल यादव के बयान से सपा में भूचाल, बढ़ी सकती है अंदरूनी कलह !

सपा में घमासान: शिवपाल यादव के बयान से सपा में भूचाल, बढ़ी सकती है अंदरूनी कलह !

UP POLTICS: शिवपाल सिंह यादव के एक कथित बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने समाजवादी पार्टी के मौजूदा कामकाज और चरित्र पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वीडियो कब है ये पता नही है ।

“पार्टी भटक गई” – दिशा पर सवाल

वायरल दावों के अनुसार, शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और अब पहले जैसी नहीं रही। उनके इस बयान को पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर बड़ा संकेत माना जा रहा है।

UP POLTICS: अपराधियों के दबदबे का आरोप

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी संगठन में आपराधिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि जमीन कब्जा करने वाले और माफिया जैसे लोग संगठन में हावी हो गए हैं।

विवादित टिप्पणियों से बढ़ा विवाद

सोशल मीडिया पर सामने आए दावों में यह भी कहा गया कि उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। हालांकि, इन बयानों की आधिकारिक पुष्टि या पूरा संदर्भ अभी स्पष्ट नहीं है।

UP POLTICS: चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में इस तरह के बयान को पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती और विपक्ष के लिए मुद्दा माना जा रहा है।

पुष्टि का इंतजार

फिलहाल, वायरल वीडियो और बयानों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ये बयान सही साबित होते हैं, तो यह सपा की आंतरिक राजनीति पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

ये भी पढ़े… राहुल गांधी पर कानूनी शिकंजा: 11 मई को सुल्तानपुर कोर्ट में क्या होगा फैसला, मामला क्या है जानिए …