Iran crisis: इजरायल और अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान में एक अनोखी शादी ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। यहां एक ईरानी जोड़े ने बारूद के बक्सों पर बैठकर निकाह पढ़ा और उसी को अपना सोफा बना लिया। निकाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन दोनों के हाथों में राइफल थी और पास में तैनात मशीन गन इस पल की गवाह बनती नजर आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खुले आसमान के नीचे कड़ी सुरक्षा में निकाह
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि जोड़े के पीछे कई सशस्त्र समर्थक खड़े हैं। यह निकाह खुले आसमान के नीचे सड़क पर किया गया। बताया जा रहा है कि यह शादी ऐसे समय में हुई जब अमेरिका और इजरायल के हमलों को लेकर ईरान में तनाव का माहौल है। इस निकाह को सरकार के समर्थन और युद्ध के बीच एक प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
Iran crisis: बारूद के बक्सों पर बैठकर निभाई शादी की रस्में
दूल्हा-दुल्हन ने गोला-बारूद के बक्सों पर बैठकर निकाह की रस्में पूरी कीं। दोनों के हाथों में राइफल थी, जबकि उनके पास एक माउंटेड मशीन गन भी लगी दिखाई दी। पीछे खड़े समर्थक “इजरायल मुर्दाबाद” और “अमेरिका मुर्दाबाद” के नारे लगा रहे थे। यह घटना उस समय हुई है जब हाल के हफ्तों में ईरान पर कई हमले हो चुके हैं और कई सैन्य ठिकानों व सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया है।
मिसाइलों के साए में हुई शादी
Iran crisis: यह शादी कुद्स डे रैलियों के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस जोड़े ने युद्ध के माहौल के बीच अपनी शादी को यादगार बनाने और सरकार के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह अनोखा तरीका चुना। तस्वीरों और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि पृष्ठभूमि में युद्ध के माहौल के संकेत साफ नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें







