Flight fare: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकट के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण टिकट पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। इंडिगो के अनुसार यात्रियों को अब 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। नई दरें 14 मार्च 2026 से लागू होंगी।
Flight fare: 14 मार्च से नई बुकिंग पर लगेगा चार्ज
एयरलाइन ने कहा कि मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी उछाल आया है। IATA के जेट फ्यूल मॉनिटर के मुताबिक हाल के समय में ईंधन की कीमतों में 85% से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी वजह से एयरलाइंस की ऑपरेटिंग लागत पर बड़ा असर पड़ा है। इंडिगो ने कहा कि बढ़ती लागत को देखते हुए किराए में बदलाव जरूरी हो गया था, हालांकि यात्रियों पर कम से कम बोझ पड़े इसलिए इसे फ्यूल चार्ज के रूप में लागू किया जा रहा है।
अलग-अलग रूट पर अलग होगा फ्यूल चार्ज
Flight fare: कंपनी के मुताबिक भारत के भीतर चलने वाली सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 425 रुपये फ्यूल चार्ज तय किया गया है। वहीं बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव जैसे भारतीय उपमहाद्वीप के देशों के लिए भी यही चार्ज लगेगा। मिडल-ईस्ट जाने वाली फ्लाइट्स पर 900 रुपये, दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के लिए 1800 रुपये, अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ रूट्स पर 1800 रुपये, जबकि यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स के लिए 2300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। एयरलाइन के मुताबिक 14 मार्च 2026 को रात 12:01 बजे के बाद की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर यह चार्ज लागू होगा।
ये भी पढ़ें: LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें







