ख़बर का असर

Home » राजस्थान » राजस्थान में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 64 IPS अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर, कई जिलों में SP बदले

राजस्थान में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 64 IPS अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर, कई जिलों में SP बदले

राजस्थान में 64 IPS अधिकारियों के बड़े तबादले हुए हैं। कई जिलों में नए SP तैनात किए गए हैं और पुलिस मुख्यालय, ATS व अन्य विशेष इकाइयों में वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारी दी गई है।
राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला

IPS OFFICERS TRANSFERRED: राजस्थान में पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने एक साथ 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में 22 से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, खुफिया विभाग, आतंकवाद निरोधक दस्ते और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राजस्थान में IPS अधिकारियों का फेरबदल

तबादलों के आदेश राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने इस फैसले पर हस्ताक्षर किए। आदेश में पुलिस अधीक्षक स्तर से लेकर उपमहानिरीक्षक (DIG) पद के अधिकारियों के तबादले शामिल हैं।

राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला
राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला

जयपुर कमिश्नरेट में कई पुलिस उपायुक्त (DCP) बदले गए हैं, वहीं जोधपुर कमिश्नरेट में भी डीसीपी पश्चिम और अन्य पदों में बदलाव किए गए हैं। जिन जिलों में एसपी बदले गए हैं, उनमें झुंझुनू, बाड़मेर, जयपुर ग्रामीण, पाली, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, करौली, सलूंबर, सिरोही, बूंदी और बांसवाड़ा जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा, भिवाड़ी के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को खैरथल-तिजारा एसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

IPS OFFICERS TRANSFERRED: कई जिलों में नए SP नियुक्त

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई युवा अधिकारियों को पहली बार जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, आरपीएस से आईपीएस में पदोन्नत हुए कुछ अधिकारियों को पहली बार एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ महत्वपूर्ण जिलों और संस्थानों में तैनात किया गया है। राज्य सरकार ने इसे पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। नरेंद्र सिंह मीणा को हनुमानगढ़ का नया एसपी बनाया गया है, जबकि नरेंद्र सिंह को बाड़मेर का एसपी नियुक्त किया गया है। मृदुल कच्छवाहा को बीकानेर का, और रोशन मीणा को नागौर का एसपी बनाया गया है। ज्ञानचंद यादव को चूरू का, और सुधीर जोशी को झुंझुनूं का नया एसपी नियुक्त किया गया है। पाली जिले की कमान मोनिका सेन को दी गई है, जबकि सिरोही जिले का एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ होंगे। उदयपुर का एसपी डॉ. अमृता दुहन, बांसवाड़ा का ज्येष्ठा मैत्रेयी, और सलूंबर का विशनाराम बनाए गए हैं। राजसमंद के एसपी के रूप में हेमंत कलाल, डीग में कांबले शरण गोपीनाथ, भिवाड़ी में बृजेश ज्योति उपाध्याय, करौली में पीयूष दीक्षित और फलोदी में सतनाम सिंह तैनात किए गए हैं।

IPS OFFICERS TRANSFERRED: राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला
राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला

जोधपुर और सीमावर्ती जिलों में बदलाव

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जोधपुर वेस्ट में कमल शेखावत को डीसीपी नियुक्त किया गया है, जबकि जोधपुर ईस्ट में मनीष चौधरी डीसीपी बनाए गए हैं। जोधपुर ग्रामीण जिले का नया पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या होंगे। राज्य के सीमावर्ती जिलों में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बीकानेर जिले के एसपी के रूप में मृदुल कच्छवाहा तैनात किए गए हैं, जबकि हनुमानगढ़, जो पंजाब और हरियाणा से सटा महत्वपूर्ण जिला है, वहां नरेंद्र सिंह मीणा को एसपी बनाया गया है। श्रीगंगानगर जिले का एसपी राजीव शंकर नियुक्त किया गया है। यह जिला पाकिस्तान की सीमा से सटा होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला
राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला

वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती जयपुर

राज्य सरकार ने केवल जिलों में ही नहीं बल्कि पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाइयों में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती की है। जयपुर पुलिस आयुक्तालय में अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) बनाया गया है। वहीं योगेश यादव उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) जयपुर में तैनात किए गए हैं। अनिल कुमार को उप महानिरीक्षक पुलिस, पुलिस मुख्यालय जयपुर और मनीष अग्रवाल को उप महानिरीक्षक पुलिस, इंटेलिजेंस जयपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा, विकास शर्मा को उप महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। आदर्श सिद्धू को आईजी बटालियन जयपुर, अमितोज सिंह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जयपुर और शांतनु कुमार सिंह को साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।
राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला
राजस्थान में IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला

महिला IPS अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी

इस बड़े फेरबदल में महिला आईपीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राशि डोगरा डूडी को उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (अपराध शाखा) जयपुर में तैनात किया गया है। वहीं, ममता गुप्ता को उप महानिरीक्षक पुलिस (सुरक्षा) जयपुर बनाया गया है, जो वीआईपी सुरक्षा और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा अहम पद है। इसके अलावा, कविता राणा को पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपुर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से पुलिस विभाग की कार्यकुशलता, नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें…Hormuz संकट से बढ़ी चिंता, LPG बुकिंग में उछाल; सरकार बोली- पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल