ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » मुंबई में सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग का खेल: वर्ली से 64 सिलेंडर का बड़ा स्टॉक जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग का खेल: वर्ली से 64 सिलेंडर का बड़ा स्टॉक जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मुंबई के वर्ली इलाके में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। राशन वितरण विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 64 सिलेंडर जब्त किए गए। जांच में पता चला कि इन्हें अवैध तरीके से भरकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। प्रशासन ने ऐसे कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मुंबई में गैस कालाबाजारी का खुलासा

Cylinder Black Marketing: मुंबई में राशन वितरण विभाग ने घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत वर्ली इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग का खुलासा किया गया और बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए गए।

अधिकारियों को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई के वर्ली नाका स्थित गणपतराव कदम मार्ग पर ‘सूरज वल्लभदास चॉल’ इलाके में गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से जमा करके उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही राशन वितरण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जांच के दौरान वहां बड़ी संख्या में सिलेंडर गैरकानूनी तरीके से रखे हुए पाए गए, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया।

Cylinder Black Marketing: मुंबई में गैस कालाबाजारी का खुलासा
मुंबई में गैस कालाबाजारी का खुलासा

छापे में 64 सिलेंडर बरामद

छापेमारी के दौरान एचपी कंपनी के पांच किलोग्राम वाले छह भरे हुए सिलेंडर और 58 खाली सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा अन्य गैस कंपनियों के भरे हुए सिलेंडर भी वहां से जब्त किए गए।

अधिकारियों के अनुसार, इन सिलेंडरों को गैरकानूनी तरीके से दोबारा भरकर ब्लैक मार्केट में बेचने की तैयारी की जा रही थी। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को आगे की कार्रवाई के लिए वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने यह भी कहा कि रिहायशी इलाके में इस तरह सिलेंडरों को जमा करके रखना और अवैध तरीके से बेचना बेहद खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे आसपास रहने वाले लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता है।

Cylinder Black Marketing: कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिए विभाग की टीमें चौबीसों घंटे सतर्क और सक्रिय हैं।

वहीं, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कच्चे तेल और पेट्रोलियम की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। इसी कारण कमर्शियल गैस के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। इसके बावजूद कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के मामले सामने रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें…राजस्थान में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 64 IPS अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर, कई जिलों में SP बदले

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल