ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » अखिलेश के छुए पैर लेकिन CM योगी के नहीं… कुलदीप यादव की नई नवेली दुल्हन वंशिका के संस्कारों पर उठे सवाल? वीडियो जमकर वायरल

अखिलेश के छुए पैर लेकिन CM योगी के नहीं… कुलदीप यादव की नई नवेली दुल्हन वंशिका के संस्कारों पर उठे सवाल? वीडियो जमकर वायरल

Kuldeep Yadav Wedding

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के शादी के बाद आयोजित भव्य रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं, वहीं एक खास पल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अब वही चर्चा का केंद्र बन गया है।

सीएम योगी के नहीं छुए पैर

दरअसल, रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे। जैसे ही योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, कुलदीप यादव ने तुरंत आगे बढ़कर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनका यह व्यवहार पारंपरिक भारतीय संस्कारों को दर्शाता नजर आया। लेकिन इसी दौरान एक ऐसी बात सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुलदीप की पत्नी वंशिका ने इस मौके पर योगी आदित्यनाथ के पैर नहीं छुए। उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और उनका अभिवादन किया। यही छोटा सा अंतर अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्य कारण बन गया है। लोग इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

कुछ यूजर्स का मानना है कि हर व्यक्ति का अभिवादन करने का अपना तरीका होता है और वंशिका ने सम्मानपूर्वक नमस्ते करके अपनी मर्यादा निभाई। वहीं, कुछ लोग इसे पारंपरिक रीति-रिवाजों से जोड़कर देख रहे हैं और तुलना कर रहे हैं कि जब कुलदीप ने पैर छुए तो वंशिका ने ऐसा क्यों नहीं किया।

Kuldeep Yadav Wedding: अखिलेश यादव के छुए पैर

इस बीच, कार्यक्रम का एक और दिलचस्प पहलू भी सामने आया। जब समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रिसेप्शन में पहुंचे, तो कुलदीप यादव उनके पैर छूने के लिए झुके, लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें तुरंत रोक लिया और गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस बार वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर बहस को और तेज कर दिया है, क्योंकि एक ही कार्यक्रम में अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग व्यवहार देखने को मिला। लोग इसे लेकर तरह-तरह की व्याख्याएं कर रहे हैं। रिसेप्शन की बात करें तो यह कार्यक्रम बेहद भव्य और शाही अंदाज में आयोजित किया गया था। कुलदीप यादव ब्लैक कलर के प्रिंस सूट में नजर आए, जबकि वंशिका क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में दिखीं, जिस पर रेड स्टोन का बारीक काम किया गया था। दोनों की जोड़ी ने वहां मौजूद मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और कांग्रेस सांसद व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवदंपती को बुके और उपहार भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने एक छोटे बच्चे के साथ हल्की-फुल्की मस्ती भी की, जो वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

ये भी पढ़े… इंदौर में कैसे हुई जिंदा जल जलकर 7 लोगों की मौत?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल