Breaking News
Home » बिहार » बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर गंदा खेल, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर गंदा खेल, 9 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

Bihar: बिहार के गोपालगंज से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण और मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि मासूम लड़कियों को जबरन डांस कराने के साथ-साथ उनका मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया जाता था। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑर्केस्ट्रा के नाम पर दूसरे राज्यों से लड़कियों को लाकर उनसे जबरन काम कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुलिस के साथ एसोसिएशन फॉर वोलंटरी एक्शन, पटना और नारायणी सेवा संस्थान के सदस्य भी शामिल थे।

Bihar:  एक साथ कई जगह छापेमारी, 10 लड़कियां बरामद

पुलिस ने महिला अधिकारियों की मौजूदगी में दिघवा-दुबौली, लक्ष्मीगंज और रेवतीथ बाजार में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 10 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें 9 नाबालिग और 1 बालिग है। ये सभी लड़कियां अलग-अलग राज्यों से लाई गई थीं और उनसे जबरन डांस के साथ अश्लील गतिविधियां भी कराई जा रही थीं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज

Bihar: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से तीन मोबाइल फोन और बुकिंग से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस अब इन सुरागों के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़े: भारत-कुवैत यात्रा फिर शुरू: जजीरा एयरवेज ने निकाला नया रास्ता, फ्लाइट + बस से होगा सफर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments