ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल: ईद के दिन हादसा या साजिश? CM योगी सख्त एक्शन में

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल: ईद के दिन हादसा या साजिश? CM योगी सख्त एक्शन में

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल: ईद के दिन हादसा या साजिश? CM योगी सख्त एक्शन में

Farsa Waale Baba: ईद के दिन मथुरा में भड़के बवाल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।

 ईद के दिन हुई घटना ने बढ़ाया शक

ईद जैसे मौके पर, जब पूरा देश त्योहार मना रहा था, उसी दिन मथुरा के कोसीकलां इलाके में गो-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि वह कथित तौर पर गो-तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।लेकिन यहीं से मामला पेचीदा हो जाता है क्या यह महज हादसा था, या फिर ईद के दिन रची गई कोई सोची-समझी साजिश?

Farsa Waale Baba: हादसा या सुनियोजित हत्या?

पुलिस का कहना है कि यह घटना कोहरे के कारण हुआ एक सड़क हादसा हो सकती है।वहीं, परिवार और समर्थकों का आरोप है कि यह कोई एक्सीडेंट नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या है।आरोप है कि ‘फरसा वाले बाबा’ लगातार गो-तस्करों के खिलाफ सक्रिय थे और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। कहा जा रहा है कि ईद के दिन, सुनसान समय का फायदा उठाकर ट्रक से कुचलने की साजिश रची गई।

Farsa Waale Baba:मथुरा में बवाल, हाईवे जाम और हिंसा

घटना की खबर फैलते ही मथुरा में माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया और कई जगहों पर पत्थरबाजी व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कई पुलिसकर्मी घायल हुए और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

 योगी सरकार एक्शन मोड में

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि हर एंगल से जांच होगी और सच्चाई जल्द सामने लाई जाएगी।

Farsa Waale Baba: सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम

मथुरा की इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। एक तरफ पुलिस इसे हादसा बता रही है, तो दूसरी तरफ परिजन इसे साजिश करार दे रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है
क्या ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत एक दुर्घटना थी  या फिर ईद के दिन रची गई एक खतरनाक साजिश? मथुरा में तनाव अभी भी बरकरार है और लोगों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।
अब सभी की नजरें प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या फरसा वाले बाबा को इंसाफ मिलेगा या यह मामला भी सवालों के घेरे में रह जाएगा यही तय करेगा आने वाला वक्त।

ये भी पढ़े: मथुरा में क्या हुआ उस रात? ‘फरसा बाबा’ की मौत से क्यों भड़की भीड़, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल