ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान ने रोक दिया पाकिस्तानी जहाज, भारत के 5 एलपीजी और तेल टैंकर सुरक्षित पार

ईरान ने रोक दिया पाकिस्तानी जहाज, भारत के 5 एलपीजी और तेल टैंकर सुरक्षित पार

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोका। पाकिस्तान युद्ध समाधान के लिए मध्यस्थता में लगा हुआ है।
ईमेल से आई बड़ी धमकी

Iran Stops Pakistani Ship : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पाकिस्तान के कराची की ओर जा रहे एक जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक उस जहाज के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की आधिकारिक अनुमति नहीं थी, इसलिए उसे आगे बढ़ने नहीं दिया गया। ईरान ने साफ कहा है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले हर जहाज को पहले ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेना जरूरी होगा।

ईमेल से आई बड़ी धमकी
ईमेल से आई बड़ी धमकी

भारत के टैंकर सुरक्षित पार

इस समय पाकिस्तान इस युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में उसके जहाज को रोके जाने की खबर सामने आई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशिकयान से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात और युद्ध का समाधान निकालने के तरीकों पर चर्चा की।

युद्ध शुरू होने के बाद अब तक भारत के पांच एलपीजी और तेल टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। इन जहाजों के नाम जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी हैं। हालांकि इस संघर्ष का असर कई देशों पर पड़ रहा है। खासकर एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के कई देशों में ऊर्जा की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, जॉर्डन, मिस्र और इथियोपिया जैसे देश इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

Iran Stops Pakistani Ship : ईमेल से आई बड़ी धमकी
ईमेल से आई बड़ी धमकी

Iran Stops Pakistani Ship : ईरान ने अमेरिका प्रस्ताव नकारा

वहीं ईरान ने अमेरिका के सीजफायर के दावों को गंभीरता से नहीं लिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका खुद ही बातचीत की बातें कर रहा है और इसे गंभीर प्रस्ताव नहीं माना जा सकता। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत की कोशिशें जारी हैं। इस बातचीत में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

ट्रम्प प्रशासन की ओर से ईरान को 15 बिंदुओं वाला सीजफायर प्रस्ताव भी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से ईरान तक पहुंचाया गया। पाकिस्तान ने भी कहा है कि वह दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित कराने और तनाव कम करने में मदद करने के लिए तैयार है।

यह भी पढे़ : दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल