ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » QS World University Rankings 2026: में भारत का दबदबा, आईआईटी दिल्ली और जेएनयू समेत कई संस्थान दुनिया के टॉप में

QS World University Rankings 2026: में भारत का दबदबा, आईआईटी दिल्ली और जेएनयू समेत कई संस्थान दुनिया के टॉप में

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 99 संस्थानों ने जगह बनाई है। आईआईटी दिल्ली समेत कई संस्थानों ने टॉप-50 में स्थान हासिल कर देश की वैश्विक शिक्षा में स्थिति मजबूत की है।
QS World University Rankings 2026:

QS World University Rankings 2026: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी वैश्विक स्थिति और मजबूत की है। देश के रिकॉर्ड 99 संस्थानों ने इस सूची में जगह बनाई है, जिसमें कई नए विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।

रिकॉर्ड 99 संस्थानों को मिली जगह 

इस साल क्यूएस रैंकिंग में भारत के 99 संस्थानों ने स्थान हासिल किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें 20 नए विश्वविद्यालयों की एंट्री हुई है, जिससे यह साफ है कि भारतीय उच्च शिक्षा तेजी से वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रही है। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 44 प्रतिशत विषयों की रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है, जो शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी को दर्शाता है।

QS World University Rankings 2026: इंजीनियरिंग और प्रबंधन क्षेत्रों में भारत की बढ़त

भारतीय संस्थानों ने खासतौर पर इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। इन विषयों में भारतीय विश्वविद्यालयों की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता भी बढ़ी है।

QS World University Rankings 2026: आईआईटी दिल्ली का शानदार प्रदर्शन 

आईआईटी दिल्ली इस बार देश का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान बनकर उभरा है। इसके 6 विषयों को दुनिया के टॉप-50 में स्थान मिला है। केमिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में इसकी रैंकिंग खास तौर पर उल्लेखनीय रही है, जिसने इसे वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई है।

अन्य आईआईटी और आईआईएम भी आगे

आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी खड़गपुर ने भी कई इंजीनियरिंग विषयों में टॉप-50 में अपनी जगह बनाई है। वहीं, आईआईएम अहमदाबाद ने बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में दुनिया में 21वां स्थान हासिल किया है और पहली बार मार्केटिंग विषय में भी शीर्ष रैंकिंग में शामिल हुआ है।

यह भी पढे़ : कल बंद रहेगा शेयर बाजार ..रामनवमी पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जान लें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल