ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » डॉ मोहन यादव ने जन्मदिन पर किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या मिला तोहफा?

डॉ मोहन यादव ने जन्मदिन पर किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए क्या मिला तोहफा?

मध्य प्रदेश में किसानों को सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत सौर ऊर्जा से 2.40 से 2.85 रुपये प्रति यूनिट की सस्ती बिजली मिलेगी, जिससे लाखों किसानों को फायदा होगा।
MP Farmer news:

MP Farmer news: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन प्रदेश में बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। इसी मौके पर उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि राज्य में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत बेहद सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

सौर ऊर्जा से सस्ती बिजली का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत किसानों को 2 रुपये 40 पैसे से 2 रुपये 85 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को कम लागत में ऊर्जा उपलब्ध कराना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।

MP Farmer news: 4 हजार मेगावॉट की परियोजनाएं 

इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत करीब 4 हजार मेगावॉट क्षमता की इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके जरिए प्रदेश के लगभग 8 लाख कृषि पम्प सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे किसानों की बिजली पर निर्भरता कम होगी और लागत घटेगी।

MP Farmer news: कृषि और ऊर्जा नीति का समन्वय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत विद्युत क्रय अनुबंधों का वितरण शुरू हो गया है, जो राज्य की कृषि और ऊर्जा नीति के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का भी संकल्प दोहराया।

ग्रीन पावर स्टेट बनने की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश अब तक 12 हजार मेगावॉट से अधिक नवकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित कर चुका है। इस योजना के तहत 4 हजार 22 मेगावॉट की सौर परियोजनाएं आवंटित की गई हैं, जिससे राज्य ग्रीन पावर स्टेट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में पहल

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना जरूरी है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसे किसानों के लिए बड़ी राहत बताया, जबकि नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने लोगों से अपने घरों में रूफटॉप सौर संयंत्र लगाने की अपील की।

यह भी पढे़ : पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: तेजगाम एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 25 घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल