ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रम्प की दो टूक- अब नहीं मिलेगी मदद हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लो

ट्रम्प की दो टूक- अब नहीं मिलेगी मदद हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लो

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा, वहीं ईरान में अमेरिकी एयरस्ट्राइक और जमीनी हमले की चेतावनी से वैश्विक तनाव बढ़ गया है।
Trump Statement oil:

Trump Statement oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा और सभी देशों को अपने हालात खुद संभालने होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य से ईंधन नहीं ले पा रहे हैं, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं, क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।

ट्रम्प ने देशों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वे खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल ले आएं, अमेरिका अब उनकी मदद के लिए नहीं आएगा।

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला

इसी बीच अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए जाने जाते हैं। हमले के बाद डिपो में भारी विस्फोट हुए और इलाके में आग के गुबार उठते देखे गए।

Trump Statement oil: अमेरिका ने दी जमीनी हमले की चेतावनी

अमेरिकी रक्षा मंत्री पेट हेग्सेट ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौता चाहता है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सैन्य कार्रवाई और यहां तक कि जमीनी हमला भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की रणनीति अनिश्चित रखी जा रही है, ताकि दुश्मन को अगले कदम का अंदाजा न हो सके।

Trump Statement oil: भारत भी बदल रहा रणनीति

ईरान युद्ध के असर के बीच भारत भी अपनी ऊर्जा रणनीति में बदलाव कर रहा है। सरकारी कंपनियां अब अंगोला जैसे देशों से एलपीजी खरीदने पर विचार कर रही हैं, ताकि खाड़ी देशों पर निर्भरता कम की जा सके और होर्मुज मार्ग के जोखिम से बचा जा सके।

यह भी पढे़ : फ्लोरिडा में एयरपोर्ट का नाम बदला, ट्रंप के नाम पर हुआ नामकरण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल