Breaking News
Home » राष्ट्रीय » 1 अप्रैल से ख़त्म हो जायेगा टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट सिस्टम, अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगी वसूली

1 अप्रैल से ख़त्म हो जायेगा टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट सिस्टम, अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही होगी वसूली

NHAI Toll Rules:

NHAI Toll Rules: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल वसूली प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए 1 अप्रैल से कैश भुगतान को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्री केवल फास्टैग और यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से ही टोल भुगतान कर सकेंगे।

क्यों लिया गया फैसला

एनएचएआई के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य टोल वसूली प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और अधिक कुशल बनाना है। डिजिटल भुगतान से टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही तेज होगी, जिससे लंबी कतारों में कमी आएगी और यात्रियों का समय बचेगा।

NHAI Toll Rules: पर्यावरण को भी होगा फायदा

अधिकारियों का मानना है कि टोल प्लाजा पर कम रुकावट से ईंधन की खपत घटेगी और वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण भी कम होगा, जिससे पर्यावरण को फायदा मिलेगा।

NHAI Toll Rules: नियम नहीं मानने पर लगेगा जुर्माना

यदि किसी वाहन में वैध फास्टैग नहीं है या उसमें पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें रोका भी जा सकता है। हालांकि, टोल प्लाजा पर क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई से तुरंत भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा, लेकिन नेटवर्क समस्या की स्थिति में देरी हो सकती है।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने फास्टैग की स्थिति और बैलेंस जरूर जांच लें। साथ ही, मोबाइल में यूपीआई ऐप को बैकअप के तौर पर तैयार रखें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढे़ : ट्रम्प की दो टूक- अब नहीं मिलेगी मदद हमसे तेल खरीदो, नहीं तो हिम्मत दिखाओ और होर्मुज जाकर ले लो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments