Iran crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान जारी किया है। IRGC ने साफ कहा है कि अगर ईरान से जुड़ी किसी भी घटना में हत्या होती है, तो उसका जवाब अमेरिका से जुड़ी बड़ी कंपनियों को निशाना बनाकर दिया जाएगा। इस धमकी के बाद दुनिया भर में सुरक्षा एजेंसियां और कॉर्पोरेट सेक्टर सतर्क हो गए हैं।
कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को चेतावनी
IRGC ने अपने बयान में इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को तुरंत अपने वर्कप्लेस छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही, इन दफ्तरों के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों से भी कहा गया है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
Iran crisis: इन कंपनियों को बनाया टारगेट
IRGC ने जिन कंपनियों का नाम लिया है, उनमें Cisco, Intel, Microsoft, Apple, Google, Meta, IBM, Tesla और Boeing जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। IRGC के मुताबिक यह चेतावनी 1 अप्रैल को तेहरान समय के अनुसार रात 8 बजे से लागू होगी।
Iran crisis: अमेरिका की कड़ी चेतावनी
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी रक्षा सचिव Pete Hegseth ने ईरान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि या तो वह अमेरिका के साथ समझौता करे, या फिर “भीषण सैन्य कार्रवाई” के लिए तैयार रहे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिन इस संघर्ष के लिए बेहद निर्णायक होंगे और यह टकराव केवल Donald Trump की शर्तों पर ही खत्म होगा।
हालात बेहद गंभीर
Iran crisis: अमेरिका और ईरान के बीच यह टकराव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों तरफ से आ रही सख्त चेतावनियां इस बात का संकेत दे रही हैं कि आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ सकता है।
ये भी पढ़े: IndiGo को मिला नया CEO: William Walsh की एंट्री, ग्लोबल विस्तार पर बड़ा दांव







