ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » तेल संकट के बीच होर्मुज खोलने की कोशिश, 35 देशों की मीटिंग में भारत शामिल

तेल संकट के बीच होर्मुज खोलने की कोशिश, 35 देशों की मीटिंग में भारत शामिल

Hormuz Strait: तेल संकट के बीच होर्मुज खोलने की कोशिश, 35 देशों की मीटिंग में भारत शामिल

Hormuz Strait: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब दुनिया की सबसे अहम तेल लाइफलाइन को जाम कर दिया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना वैश्विक संकट में बदल चुका है। हालात इतने गंभीर हैं कि अब इसे खोलने के लिए 35 देशों की बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाई गई है और इस मिशन में भारत को खास तौर पर शामिल होने का न्योता मिला है।

तेल की नस पर वार…दुनिया भर में हड़कंप

होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ एक समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि दुनिया की ऊर्जा सप्लाई की धड़कन है। इसी रास्ते से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसके बंद होते ही भारत, चीन, जापान जैसे बड़े आयातक देशों पर सीधा असर पड़ा है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित हो रही है, कीमतों में उछाल का खतरा बढ़ गया है और सैकड़ों जहाज समुद्र में फंसे पड़े हैं।

Hormuz Strait: ब्रिटेन की पहल कूटनीति से संकट सुलझाने की कोशिश

इस बढ़ते संकट के बीच ब्रिटेन ने बड़ी पहल करते हुए 35 देशों की आपात बैठक बुलाई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने साफ कहा है कि उनका देश इस युद्ध में सीधे शामिल नहीं होगा, लेकिन समाधान निकालने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इस बैठक की अगुवाई ब्रिटेन की विदेश सचिव करेंगी, जहां फोकस सिर्फ एक है—होर्मुज को दोबारा खोलना और वैश्विक व्यापार को पटरी पर लाना।

Hormuz Strait:  भारत की एंट्री रणनीतिक भूमिका में नजर आएगा देश

भारत को इस अहम बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पुष्टि की है कि भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। भारत के लिए यह सिर्फ कूटनीतिक मौका नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व में अपनी भूमिका मजबूत करने का भी बड़ा अवसर है।

Hormuz Strait: तनाव, तेल और ताकत दुनिया की नजर इस बैठक पर

यह होर्मुज समिट सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश है। अगर यह रास्ता जल्द नहीं खुलता, तो तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और कई देशों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इस बैठक से निकलने वाला हर फैसला पूरी दुनिया के भविष्य को प्रभावित करेगा।

नजरें टिकी हैं… क्या खुलेगा दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता?

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीति इस संकट को सुलझा पाएगी या तनाव और गहराएगा। होर्मुज का खुलना सिर्फ एक रास्ते का खुलना नहीं होगा यह वैश्विक राहत की सबसे बड़ी खबर साबित हो सकती है।

ये भी पढ़े: बार-बार उठते सवालों पर सरकार का जवाब ,क्या इज़रायल दौरे के दौरान पीएम मोदी को थी ईरान पर हमले की जानकारी?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल