ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » गर्मियों में ये फल देंगे नेचुरल ग्लो: बिना महंगे प्रोडक्ट के दमकेगा चेहरा

गर्मियों में ये फल देंगे नेचुरल ग्लो: बिना महंगे प्रोडक्ट के दमकेगा चेहरा

गर्मियों में स्किन की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक फलों को अपनी डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये फल न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाकर नेचुरल ग्लो भी देते हैं।
Fruits for Skin Glow:

Fruits for Skin Glow: गर्मियों के मौसम में बढ़ता तापमान त्वचा पर सीधा असर डालता है। धूप और गर्मी की वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोग अक्सर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्राकृतिक तरीके ज्यादा असरदार और सुरक्षित होते हैं।

गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फल ऐसे होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ त्वचा को अंदर से पोषण देकर नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।

नारियल पानी: हाइड्रेशन का सबसे आसान तरीका

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। नारियल पानी त्वचा को अंदर से नमी देता है और उसे मुलायम व चमकदार बनाता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

Fruits for Skin Glow: तरबूज: टैनिंग से राहत दिलाए

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और विटामिन सी होता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में मदद करता है। नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और चेहरा फ्रेश दिखता है।

Fruits for Skin Glow: खीरा: त्वचा को रखे तरोताजा

खीरा शरीर को ठंडक देता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। यह चेहरे के रूखेपन को कम करता है और स्किन को फ्रेश बनाए रखता है। यही वजह है कि कई ब्यूटी ट्रीटमेंट में भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है।

आम: पोषण और चमक दोनों

आम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। सही मात्रा में आम खाने से चेहरे का निखार बढ़ता है और स्किन हेल्दी रहती है।

संतरा: दाग-धब्बों में मददगार

संतरे में मौजूद विटामिन सी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके छिलके का उपयोग फेसपैक के रूप में भी किया जाता है, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है।

यह भी पढे़ : Dry Fruits: रात भर भीगे मेवे क्यों होते है फायदेमन? जानिए अच्छे सेहत होने का राज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल