Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें बड़े राजनीतिक चेहरों से लेकर फिल्म जगत की हस्तियां तक शामिल हैं।
PM मोदी समेत दिग्गज नेता शामिल
भाजपा की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और पार्टी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा सरमा जैसे मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे।
Bengal Election 2026: फिल्म और खेल जगत के चेहरे भी मैदान में
इस लिस्ट में फिल्म जगत से मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, कंगना रनौत और मनोज तिवारी को शामिल किया गया है। वहीं, टेनिस स्टार लिएंडर पेस भी भाजपा के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।
संगठन और राज्यों के नेताओं को भी जगह
भाजपा ने कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है, जिनमें देवेन्द्र फड़नवीस, अनुराग ठाकुर, बिप्लब कुमार देब और सुवेंदु अधिकारी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा बंगाल इकाई के कई प्रमुख नेता भी इस सूची में जगह बना चुके हैं।
Bengal Election 2026: उम्मीदवारों की घोषणा लगभग पूरी
पार्टी पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में से अधिकांश पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। भाजपा अब तक पांच सूचियों के जरिए कुल 292 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है, जिससे चुनावी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
दो चरणों में होगा मतदान
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं, मतगणना 4 मई को होगी।
Bengal Election 2026: प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी
भाजपा की यह स्टार प्रचारकों की सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी इस चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है और राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर स्तर पर रणनीति बना रही है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस और अन्य दल भी अपने-अपने तरीके से चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़े… आज का दिन कितना शुभ? 6 अप्रैल के पंचांग में जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और सभी महत्वपूर्ण मुहूर्त








