Delhi Vidhansabha Security Breach: दिल्ली विधानसभा परिसर में कार घुसने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि यह कार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है और इसे चलाने वाला शख्स भी वहीं का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कार पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र की है, जो 40 वर्षीय सर्वजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया जा रहा है कि घटना के समय सर्वजीत खुद गाड़ी चला रहा था और वह अपने एक रिश्तेदार की तलाश में दिल्ली आया था। परिजनों के अनुसार, उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह इलाज भी करवा रहा है।
दोपहर 2 बजे सुरक्षा में सेंध
यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जब यूपी नंबर की कार गेट नंबर-2 से Delhi Legislative Assembly परिसर में घुस गई। कार चालक बिना अनुमति अंदर दाखिल हुआ और परिसर में कुछ देर तक घूमता रहा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
Delhi Vidhansabha Security Breach: स्पीकर कार्यालय के बाहर गुलदस्ता रखकर लौटा
अधिकारियों के अनुसार, चालक विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta के कार्यालय के बाहर पहुंचा और वहां गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
Delhi Vidhansabha Security Breach: पुलिस ने कार और आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को बरामद कर लिया और आरोपी चालक समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को नॉर्थ जिले से पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं। ऐसे में इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढे़ : ईरान में पायलट बचाने के लिए अमेरिका ने खुद उड़ा दिए हाई-टेक विमान








