Israel Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। Israel ने सोमवार को ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर दोबारा मिसाइल हमला किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड मानी जाती है, जो Iran और Qatar के बीच फैली हुई है।
इससे पहले भी 18 मार्च को इसी गैस फील्ड को निशाना बनाया गया था। उस समय Donald Trump ने कहा था कि उन्हें इस हमले की जानकारी नहीं थी और ऐसे हमले नहीं होने चाहिए।
ईरान की चेतावनी: वैश्विक सप्लाई चेन पर असर डालेंगे
हमले के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है। ईरानी नेतृत्व के करीबी अधिकारियों ने संकेत दिया कि सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ही नहीं, बल्कि अन्य अहम समुद्री रास्तों को भी निशाना बनाया जा सकता है।
Israel Iran Conflict: अमेरिकी ठिकानों के पास धमाके
इस बीच जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के पास भी धमाकों की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों का निशाना अमेरिकी ठिकाने हो सकते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
Israel Iran Conflict: लेबनान में लोगों का पलायन
इजराइली हमलों के डर से दक्षिण लेबनान में हजारों लोग अपने घर छोड़कर पहाड़ी इलाकों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। कई स्कूलों को अस्थायी राहत शिविरों में बदला गया है, जहां लोगों को मुश्किल हालात में रहना पड़ रहा है।
इजराइल का दावा: दो ईरानी अधिकारी मारे गए
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि हालिया ऑपरेशन में ईरान के दो बड़े सैन्य अधिकारियों को मार गिराया गया है। इनमें एक IRGC से जुड़ा कमांडर और दूसरा खुफिया एजेंसी का प्रमुख बताया जा रहा है।
भारत के लिए राहत: LPG जहाज सुरक्षित
तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। LPG लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और जल्द भारत पहुंचने वाले हैं। इन जहाजों में करीब 60 हजार टन से ज्यादा गैस लदी है।
सरकार के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाज और नाविक फिलहाल सुरक्षित हैं और किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढे़ : रामपुर में कार आग हादसा निकला मर्डर केस: महिला सिपाही और बेटे की हत्या, पति गिरफ्तार








