Pakistan Lockdown News: शहबाज शरीफ की सरकार ने देश में बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों, शॉपिंग मॉल और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को रात 8 बजे बंद करने का फैसला किया है।
ऊर्जा बचत पर फोकस
यह निर्णय इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी और ऊर्जा खपत को कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकार का उद्देश्य सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है।
Pakistan Lockdown News: अलग-अलग इलाकों के लिए अलग नियम
सरकार ने कुछ क्षेत्रों में थोड़ी राहत भी दी है। खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, जनरल स्टोर और डिपार्टमेंटल स्टोर सहित अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात 8 बजे तक ही संचालित होंगे।
शादी और कार्यक्रमों पर भी पाबंदी
सरकार ने सामाजिक आयोजनों पर भी सख्ती दिखाई है। बेकरी, रेस्तरां और अन्य खानपान से जुड़े प्रतिष्ठान रात 10 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही मैरिज हॉल, टेंट और अन्य कार्यक्रम स्थल भी रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। निजी घरों में भी देर रात शादी समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी गई है।हालांकि, मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है, ताकि आम लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के मिलती रहें।
Pakistan Lockdown News: आज रात से लागू होंगे नियम
सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सभी प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं। यानी मंगलवार रात 8 बजे से ही पूरे पाकिस्तान में ये नियम लागू हो जाएंगे, जिससे ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ जैसी स्थिति बन गई है।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री
सरकार ने राहत के तौर पर गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुफ्त करने का भी ऐलान किया है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी, ताकि आम जनता पर आर्थिक बोझ कम हो सके।
Pakistan Lockdown News: ईरान संकट का असर
गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के बाद तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका असर पाकिस्तान सहित कई देशों में दिख रहा है, जहां ईंधन संकट गहराता जा रहा है।
اسلام آباد: 6 اپریل 2026
وزیراعظم محمد شہباز شریف نے پیٹرولیم مصنوعات ، توانائی کی بچت اور کفایت شعاری کے اقدامات کے نفاذ کے حوالےسے اہم جائزہ اجلاس کی صدارت کی. صوبہء پنجاب، خیبر پختونخوا، بلوچستان ، اسلام آباد کیپیٹل ٹیریٹری ، گلگت بلتستان اور آزاد جموں و کشمیر میں بازار،… pic.twitter.com/BEsPreuQWa
— Prime Minister’s Office (@PakPMO) April 6, 2026
ये भी पढ़े… सबरीमाला विवाद: सरकार की दो टूक – धार्मिक मामलों में दखल न दे कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में तेज बहस








