Trump Iran Warning: मिडिल ईस्ट में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मौजूदा हालात ऐसे हैं जहां एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है। उन्होंने इसे दुनिया के इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक बताया है और कहा कि वे ऐसा नहीं चाहते, लेकिन हालात उस दिशा में बढ़ रहे हैं।
ईरान के अहम ठिकानों पर हमला
अमेरिका और इजराइल ने मंगलवार को ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया। सबसे बड़ा हमला खार्ग आइलैंड पर हुआ, जहां स्थित ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया। यह क्षेत्र ईरान के करीब 80-90% कच्चे तेल के निर्यात का मुख्य केंद्र माना जाता है।
इसके अलावा काशान और कोम में पुलों पर भी हमले हुए, जिनमें जनहानि की खबर सामने आई है। उत्तर-पश्चिम ईरान के तबरीज-जंजान हाईवे पर भी हमला किया गया।
Trump Iran Warning: होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अल्टीमेटम
इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर तय समय सीमा तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया, तो उसके अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Trump Iran Warning: ईरान की जवाबी कार्रवाई और चेतावनी
हमलों के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया है। ईरान ने UAE के शारजाह में हमला किया और कहा कि अब वह चुप नहीं बैठेगा। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी कि उनका जवाब मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा और वे वैश्विक ऊर्जा ढांचे को भी निशाना बना सकते हैं।
अमेरिका की सैन्य तैयारी और आरोप
संभावित खतरे को देखते हुए अमेरिका ने बहरीन से अपने करीब 1500 नाविकों को वापस बुला लिया है। वहीं ट्रम्प ने जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे सहयोगी देशों पर ईरान के खिलाफ पर्याप्त समर्थन न देने का आरोप लगाया।
लेबनान में भी बढ़ा संघर्ष
इजराइल ने दक्षिण लेबनान में लितानी नदी के पास एक पुल पर हमला किया है। इजराइली सेना का दावा है कि हिजबुल्लाह इस रास्ते का इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई के लिए कर रहा था।
यह भी पढे़ : राम मंदिर हॉल में निकाह की बात से भड़के हिंदू संगठन, दे डाली ये चेतावनी…








