Home » Breaking News » रिजल्ट का इंतजार खत्म! UP Board ने पूरा किया मूल्यांकन, अब बस तारीख का ऐलान बाकी..

रिजल्ट का इंतजार खत्म! UP Board ने पूरा किया मूल्यांकन, अब बस तारीख का ऐलान बाकी..

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। रिजल्ट की डेट कभी घोषित की जा सकती है ।

अप्रैल के अंत तक रिजल्ट की संभावना

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल टेबुलेशन और डेटा प्रोसेसिंग का काम चल रहा है। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मूल्यांकन खत्म होने के 15 से 25 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। ऐसे में इस बार भी अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है।

UP Board Result: 4 अप्रैल तक पूरा हुआ मूल्यांकन

यूपी बोर्ड सचिव के मुताबिक, इस साल कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चला। पूरे प्रदेश में बनाए गए 254 मूल्यांकन केंद्रों पर यह प्रक्रिया सिर्फ 15 कार्यदिवस में पूरी कर ली गई।

लाखों कॉपियां, सख्त निगरानी

इस बार लगभग 2.87 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें करीब 1.53 लाख परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। पूरी प्रक्रिया CCTV निगरानी में कराई गई और परीक्षकों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक थी।

UP Board Result: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि ईद और रामनवमी की छुट्टियों के कारण मूल्यांकन की अवधि बढ़ाकर 4 अप्रैल तक करनी पड़ी।

फरवरी-मार्च में हुई थीं परीक्षाएं

इस साल बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली थीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर करीब 53 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं रजिस्टर हुए थे। इनमें से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

UP Board Result: पिछले साल के ट्रेंड से उम्मीद

गौरतलब है कि साल 2025 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था। उसी पैटर्न को देखते हुए इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिर तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

छात्रों के लिए अहम सलाह

बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी अफवाह या गलत सूचना से बचें। जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़े… शामली में ATS की बड़ी कार्रवाई! जासूसी के शक में 4 गिरफ्तार , पाकिस्तान से जुड़े तार

Leave a Comment