Home » जॉब - एजुकेशन » जॉब अलर्ट: एमपीएलआरएस में आईटी कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

जॉब अलर्ट: एमपीएलआरएस में आईटी कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, 17 अप्रैल तक करें आवेदन

Spread the love

MPLRS Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लैंड रिकार्ड्स मैनेजमेंट समिति ने आईटी कंसल्टेंट के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि 17 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

साइबर लॉ कंसल्टेंट
डेटा एनालिटिक्स कंसल्टेंट
जीआईएस विशेषज्ञ
रिमोट सेंसिंग विशेषज्ञ
नेटवर्किंग कंसल्टेंट
शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें कानून, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा विज्ञान, जियोइन्फॉर्मेटिक्स या संबंधित विषयों में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री शामिल है। न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। साथ ही, संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है।

MPLRS Recruitment 2026: आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

MPLRS Recruitment 2026: उम्मीदवारों का चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:

शैक्षणिक योग्यता और मेरिट
संस्थान की रैंकिंग
कार्य अनुभव
व्यक्तिगत साक्षात्कार
दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद पंजीकरण कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

यह भी पढे़ : Iran War: बदलते वैश्विक हालात पर भारत की पैनी नजर, गल्फ देशों से संपर्क तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments