Home » उत्तर प्रदेश » नीले ड्रम केस का दफन सच आया बाहर मुस्कान-साहिल की सजा लगभग तय

नीले ड्रम केस का दफन सच आया बाहर मुस्कान-साहिल की सजा लगभग तय

नीले ड्रम केस का दफन सच आया बाहर मुस्कान-साहिल की सजा लगभग तय
Spread the love

Nila Drum Hatyakand: मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में सामने आए सौरभ हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था । इस मामले में मृतक की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर हत्या का आरोप है। पुलिस जांच और अदालत में पेश हुए गवाहों के बयान इस केस को लगातार मजबूत बना रहे हैं। अब तक 22 गवाह अपने बयान दर्ज करा चुके हैं और सभी ने एक सुर में मुस्कान और साहिल को ही हत्या का जिम्मेदार बताया है।

सुनियोजित तरीके से रची गई थी हत्या की साजिश

गवाहों और पुलिस जांच के मुताबिक यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से सोची-समझी साजिश थी। आरोपियों ने पहले से ही चाकू, उस्तरा, सीमेंट, बालू और बड़ा नीला प्लास्टिक ड्रम खरीद लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बेरहमी से काटकर सीमेंट से भरे ड्रम में छिपा दिया गया। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से खून के निशान भी मिले, जिससे हत्या की भयावहता साफ झलकती है।

Nila Drum Hatyakand: भाई की गवाही से खुला पूरा राज

मृतक सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू की गवाही इस केस में बेहद अहम मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को उन्हें जानकारी मिली कि उनके भाई की लाश घर में पड़ी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह सौरभ का ही शव था। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मिलकर सौरभ की हत्या की है। राहुल ने यह भी बताया कि सौरभ और मुस्कान की लव मैरिज हुई थी, लेकिन शादी के बाद उनके रिश्ते ठीक नहीं थे।

Nila Drum Hatyakand: मां ने भी लगाए गंभीर आरोप

मृतक की मां रेणु देवी ने भी कोर्ट में दिए बयान में मुस्कान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही मुस्कान का व्यवहार ठीक नहीं था और वह परिवार से अक्सर झगड़ा करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि शादी से पहले और बाद में भी मुस्कान का साहिल से संपर्क बना हुआ था, जो इस घटना की बड़ी वजह बना।

गवाहों ने खरीदारी से लेकर वारदात तक की कड़ियां जोड़ीं

केस में पेश अन्य गवाहों ने भी कई अहम खुलासे किए। एक दुकानदार ने बताया कि मुस्कान ने उससे चाकू और उस्तरा खरीदा था। वहीं ड्रम बेचने वाले व्यक्ति ने पहचान करते हुए कहा कि मुस्कान और साहिल ने उससे बड़ा नीला प्लास्टिक ड्रम खरीदा था। सीमेंट और बालू बेचने वाले गवाह ने भी दोनों को अपनी दुकान से सामान ले जाते हुए पहचाना। इन बयानों ने यह साफ कर दिया कि हत्या की तैयारी पहले से की गई थी।

Nila Drum Hatyakand: डॉक्टर और मेडिकल स्टोर ने भी दी अहम जानकारी

एक डॉक्टर ने बताया कि मुस्कान उसके पास चेकअप के लिए आई थी और उसने केवल बुखार और सिरदर्द की दवाइयां लिखी थीं। हालांकि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अन्य दवाइयों का भी इस्तेमाल किया, जिससे शक और गहरा गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने भी मुस्कान को दवाइयां खरीदते हुए पहचानने की बात कही।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की क्रूरता की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच ने यह साफ कर दिया कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पूरी योजना बनाई गई थी।सभी गवाहों के बयान मुस्कान और साहिल के खिलाफ जाते नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों को कड़ी सजा मिल सकती है। 15 अप्रैल को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां इस चर्चित मामले में आगे की सुनवाई होगी।

ये भी पढ़े: IPL के बीच इस दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन, पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments