Home » देश-विदेश » अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले तनाव, उपराष्ट्रपति वेंस पाकिस्तान पहुंचे; लेबनान में हमले जारी

अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले तनाव, उपराष्ट्रपति वेंस पाकिस्तान पहुंचे; लेबनान में हमले जारी

US Iran Talks Pakistan:
Spread the love

US Iran Talks Pakistan: अमरीका के उपराष्ट्रपति JD Vance ईरान के साथ अहम बातचीत के लिए पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। रवाना होते समय उन्होंने कहा कि Iran को ईमानदारी से बातचीत करनी चाहिए और किसी तरह का “खेल” नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान अच्छे इरादे से बातचीत करेगा, तो यूनाइटेड स्टेट्स भी खुले तौर पर वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी चालाकी की स्थिति में सख्त रुख अपनाया जाएगा।

बैठक से पहले अनिश्चितता

इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि ईरानी प्रतिनिधिमंडल के अभी तक वहां पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लेबनान में जारी हमलों को लेकर ईरान नाराज है और इसी वजह से उसने वार्ता पर सख्त रुख अपनाया है।

US Iran Talks Pakistan: किन मुद्दों पर होगी बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता में कई अहम मुद्दे शामिल हैं:

न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका चाहता है कि ईरान उच्च स्तर का यूरेनियम संवर्धन बंद करे और परमाणु सुविधाओं को सीमित करे।
स्ट्रेट ऑफ़ Hormuz: इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर ईरान नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, जबकि अमेरिका इसे पूरी तरह खुला रखना चाहता है।
मिसाइल कार्यक्रम: अमेरिका लंबी दूरी की मिसाइलों पर रोक की मांग कर रहा है।
प्रतिबंध हटाना: ईरान चाहता है कि उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और उसकी संपत्तियां वापस की जाएं।

US Iran Talks Pakistan: भारत में ईरानी दूतावास का फैसला

नई दिल्ली स्थित एम्बेसी ऑफ़ ईरान इन इंडिया ने डोनेशन से जुड़े सभी बैंक खाते बंद करने का फैसला लिया है। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि अब किसी भी खाते में धनराशि न भेजें। यह कदम फर्जी लेनदेन और नियमों की बाधाओं को देखते हुए उठाया गया है। पहले प्राप्त धन का उपयोग भारत में ही राहत सामग्री खरीदने में किया जाएगा।

खामेनेई को श्रद्धांजलि

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खमेनेई की मृत्यु के 40वें दिन नई दिल्ली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शिया परंपरा के तहत किया गया, जिसमें लोगों ने कंडोलेंस बुक में संदेश दर्ज किए।

लेबनान में जारी हमले

इस बीच इजराइल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में एयर स्ट्राइक की, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। यह हमला एक कारवॉश सेंटर पर हुआ, जहां कई लोग मौजूद थे। इजरायल की और से यह बात कहीं गई की ईरान से मध्यस्ता जारी है लेकिन लेबनान में हमले जारी रहेंगे।

यह भी पढे़ : राजस्थान में अजब चालान: इलेक्ट्रिक कार पर काट दिया ‘प्रदूषण’ का जुर्माना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments